बम्हनीनडीह नगर पंचायत के चुनाव में कांग्रेस की रणनीति हुई फैल-चारों खाने चित हुई कांग्रेस. कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं एवं पांच विधायकों को चुनाव की जिम्मेदारी मिलने के बावजूद कांग्रेस को नहीं मिली सफलता. नगर पंचायत का पहला चुनाव भाजपा के लिए बना सफलता की सीढ़ी

बम्हनीनडीह नगर पंचायत के चुनाव में कांग्रेस की रणनीति हुई फैल-चारों खाने चित हुई कांग्रेस. कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं एवं पांच विधायकों को चुनाव की जिम्मेदारी मिलने के बावजूद कांग्रेस को नहीं मिली सफलता. नगर पंचायत का पहला चुनाव भाजपा के लिए बना सफलता की सीढ़ी kshititech

बम्हनीनडीह नगर पंचायत के चुनाव में कांग्रेस की रणनीति हुई फैल-चारों खाने चित हुई कांग्रेस. कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं एवं पांच विधायकों को चुनाव की जिम्मेदारी मिलने के बावजूद कांग्रेस को नहीं मिली सफलता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर तक राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। अध्यक्ष पद पर भाजपा की शानदार जीत और 15 में से 11 वार्डों पर कब्जे ने यह स्पष्ट कर दिया कि बम्हनीडीह में जनता ने भाजपा के पक्ष में एकतरफा जनादेश दिया है।अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने लगभग 50 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्णायक जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी करीब 29 प्रतिशत वोटों पर सिमट गई। परिणामों ने कांग्रेस के उस दावे की हवा निकाल दी जिसमें वह क्षेत्र में मजबूत जनाधार होने का दावा कर रही थी।वार्ड परिणामों में भी भाजपा का दबदबा साफ दिखाई दिया। 15 में से 11 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया, जबकि कांग्रेस केवल 3 वार्डों तक सीमित रह गई। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह परिणाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस की ऐसी हार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।तथा कांग्रेस की पूरी चुनावी टीम मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में असफल रही। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत के चुनाव के लिए पांच विधायकों एवं एक पूर्व विधायक को चुनाव के लिए प्रभारी भी बनाया था। तथा इसके बावजूद कहीं ना कहीं कांग्रेस को असफलता हाथ लगी।भाजपा खेमे में इस जीत को “ट्रिपल इंजन सरकार” की नीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है। चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आने वाले समय की राजनीति का ट्रेलर माना जा रहा है।भाजपा के चुनाव प्रभारी अनुराग सिँह देव ने इस जीत को बम्हनीडीह की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन को समर्पित करते हुए कहा कि यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन के पक्ष में जनता की मुहर है।बम्हनीडीह का जनादेश साफ संदेश देता है—जनता ने वादों पर नहीं, काम और नेतृत्व पर भरोसा जताया है। अब नगर पंचायत में भाजपा की मजबूत स्थिति के साथ विकास की नई दिशा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading