नशा मुक्त भारत का होगा नवनिर्माण-विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली गई व्यसन मुक्ति जागरूकता रैली. गायत्री परिवार के सदस्यों ने लोगों को जागरूक किया नशे से होने वाले नुकसान को लेकर




विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली गई व्यसन मुक्ति जागरूकता रैली
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में “विश्व तंबाकू निषेध दिवस ” के तहत् व्यसन मुक्ति जागरुकता रैली का आयोजन ग्राम – पोरथा (सक्ती) में दिनांक 31-05-2026 दिन – रविवार को शाम 5 बजे से निकाली गई।रैली का उद्देश्य समाज में फैली नशा एवं व्यसन जैसी कुरीतियों के प्रति लोगों को जागृत करना तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना।उदबोधन के क्रम में जिला समन्वयक श्री भगत राम साहू, श्री विनोद कुमार यादव, श्री कुंजी लाल चौहान, श्री शक्तिराज गुप्ता, श्री मनीराम साहू एवं महिला समूह के अध्यक्ष ने अपना वक्तव्य दिया | कार्यक्रम का संचालन महेश साहू द्वारा किया गया।उक्त कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला मण्डल, युवा मण्डल के सक्रिय कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत पोरथा के सरपंच, उपसरपंच, बीडीसी, तथा महिला समूह के बहनों के साथ साथ गांव के गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा |






