सभी इमरजेंसी सेवाओं के लिए अब होगा एक ही हेल्पलाइन नंबर 112 सुप्रीम कोर्ट ने दिए सभी राज्यों को आदेश

सभी इमरजेंसी सेवाओं के लिए अब होगा एक ही हेल्पलाइन नंबर 112 सुप्रीम कोर्ट ने दिए सभी राज्यों को आदेश kshititech

सभी इमरजेंसी सेवाओं के लिए अब होगा एक ही हेल्पलाइन नंबर 112 सुप्रीम कोर्ट ने दिए सभी राज्यों को आदेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -इमरजेंसी में अलग-अलग नंबर मिलाने का झंझट खत्म होने वाला है।आपातकालीन स्थिति यानी इमरजेंसी में मदद मांगने के लिए अब लोगों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक बड निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि तीन महीने के भीतर सभी तरह की इमरजेंसी और एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबरों को एक ही नंबर ‘112’ (हेल्पलाइन 112) के साथ जोड़ दिया जाए।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब कोई व्यक्ति दुर्घटना या ऐसी ही किसी घटना का शिकार होता है, जिसमें तत्काल ट्रॉमा देखभाल की जरूरत होती है, तो वह अक्सर सदमे और भ्रम की स्थिति में होता है और दूसरों से मदद की उम्मीद करता है. कोर्ट ने कहा, “ऐसी स्थिति में बिना चिकित्सा हस्तक्षेप या आपात देखभाल के बिताया गया हर मिनट जीवित रहने की संभावना को कम करता है. तेजी, वास्तव में, जीवनरक्षक दवा की तरह है.”

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading