कमाल की है मेडिकल तकनीक- चीन के बूहान में बैठकर भारतीय डॉक्टर ने 5G एवं रोबोटिक तकनीक से करी हैदराबाद के मरीज की सर्जरी. 90 मिनट तक चली सर्जरी

कमाल की है मेडिकल तकनीक- चीन के बूहान में बैठकर भारतीय डॉक्टर ने 5G एवं रोबोटिक तकनीक से करी हैदराबाद के मरीज की सर्जरी. 90 मिनट तक चली सर्जरी kshititech
कमाल की है मेडिकल तकनीक- चीन के बूहान में बैठकर भारतीय डॉक्टर ने 5G एवं रोबोटिक तकनीक से करी हैदराबाद के मरीज की सर्जरी. 90 मिनट तक चली सर्जरी kshititech

कमाल की है मेडिकल तकनीक- चीन के बूहान में बैठकर भारतीय डॉक्टर ने 5G एवं रोबोटिक तकनीक से करी हैदराबाद के मरीज की सर्जरी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर

शक्ति -भारतीय डॉक्टर ने चीन के वुहान में बैठकर 5G और रोबोटिक तकनीक की मदद से हैदराबाद में मौजूद मरीज की सफल सर्जरी की। करीब 3000 किलोमीटर दूर से किया गया यह ऑपरेशन 90 मिनट में पूरा हुआ। भारतीय यूरोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने चीन के वुहान शहर में बैठकर हैदराबाद में मौजूद एक मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी की। करीब 3,000 किलोमीटर दूर से की गई इस सर्जरी को क्रॉस-बॉर्डर हेल्थकेयर के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्जरी चीन में विकसित रोबोटिक तकनीक और हाई-स्पीड 5G इंटरनेट की मदद से की गई। करीब 90 मिनट तक चली इस प्रक्रिया में डॉक्टर ने वुहान के टोंगजी हॉस्पिटल से बैठकर हैदराबाद में मरीज के ब्लैडर री-कनेक्शन (यूरेटरल रीइम्प्लांटेशन) ऑपरेशन को नियंत्रित किया। इसमें किडनी से यूरिन ब्लैडर तक ले जाने वाली नली को दोबारा ब्लैडर से जोड़ा गया।5G नेटवर्क के जरिए सर्जरी से जुड़े निर्देश केवल 200 मिलीसेकेंड में ट्रांसमिट हो रहे थे, जिससे रोबोटिक आर्म्स डॉक्टर के हाथों की हरकतों को लगभग तुरंत दोहरा पा रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से हैदराबाद में डॉक्टरों की टीम पूरे समय मौजूद रही, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत हस्तक्षेप किया जा सके।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading