,25 मई को लिमतरा में समाधान शिविर का होगा आयोजित. कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में हाउसिंग बोर्ड शक्ति के कार्यपालन अभियंता को नियुक्त किया गया शिविर का नोडल ऑफिसर

,25 मई को लिमतरा में समाधान शिविर का होगा आयोजित. कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में हाउसिंग बोर्ड शक्ति के कार्यपालन अभियंता को नियुक्त किया गया शिविर का नोडल ऑफिसर

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत माध्यमिक शाला लिमतरा में 25 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत आयोजित लिमतरा समाधान शिविर में ग्राम पंचायत लिमतरा, जेठा, भद्रीपाली, नवापाराकलॉ, सपनाईपाली, अर्जुनी, केरीबंधा, पोरथा, हरेठी, सिघनसरा, परसदाकला, बोईरडीह, सोंठी, टेमर एवं परसदाखुर्द ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु कार्यपालन अभियंता गृह निर्माण मंडल, जिला सक्ती को लिमतरा शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading