रायगढ़ के समाजसेवी संतोष अग्रवाल को मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 23 मई को किया संतोष जी का मनोयन. पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं संतोष अग्रवाल. राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने करी नियुक्ति



रायगढ़ के समाजसेवी संतोष अग्रवाल को मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 23 मई को किया संतोष जी का मनोयन. पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं संतोष अग्रवाल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायगढ़ शहर के वरिष्ठ समाज सेवी संतोष अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल रांची झारखंड ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इससे पूर्व संतोष अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद का भी सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। तथा वे समाज सेवा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में एक अग्रणी नाम है। एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी संतोष जी के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन को लगातार मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास किए गए हैं। संतोष अग्रवाल ने अपनी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के इस संगठन को देश के कोने-कोने तक अग्रवाल समाज के प्रत्येक परिवार तक जोड़ने की दिशा में पहल की जाएगी
राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्तल जी ने दी संतोष अग्रवाल को जिम्मेदारी देते हुए शुभकामनाएं
23 में 2026 को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल एवं राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए संतोष अग्रवाल रायगढ़ को शुभकामनाएं दी है. साथ ही कहा है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूरे देश के अग्रवालों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र शीर्ष संगठन है। अपनी प्रादेशिक और जिला इकाइयों के साथ-साथ यह संगठन महिला मंडल और युवा मंडल के माध्यम से संपूर्ण राष्ट्र में समाज को संगठित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।समाज हित में आपकी सक्रियता, अनुभव और अटूट निष्ठा को देखते हुए, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के कार्यों को सुचारु रूप से चलाने, सम्मेलन को नइ दिशा देने एवं राष्ट्रीय स्तर पर समाज को सशक्त बनाने हेतु आपको अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।हमें पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के इस गरिमामयी पद पर आपका अनुभवी नेतृत्व, सहयोग एवं समर्थन संगठन को पूर्व की भाँति एक नई शक्ति प्रदान करेगा। आपके इस महत्वपूर्ण मनोनयन से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के दूरगामी उद्देश्यों को एक नई दिशा व गति मिलेगी, और राष्ट्रीय स्तर पर समाज में एकता एवं सेवा का भाव और अधिक सुदृढ़ होगा।






