ग्राम टेमर में 07 जून से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत रसधार, तैयारियाँ जोरों परभव्य एवं ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा के साथ होगाशुभारंभ,महामण्डलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी का मिलेगा सान्निध्यप्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. उमाशंकर “शास्त्री” जी करेंगे कथा वाचन

ग्राम टेमर में 07 जून से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत रसधार, तैयारियाँ जोरों परभव्य एवं ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा के साथ होगाशुभारंभ,महामण्डलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी का मिलेगा सान्निध्यप्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. उमाशंकर "शास्त्री" जी करेंगे कथा वाचन kshititech
सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित उमाशंकर शास्त्री जी

ग्राम टेमर में 07 जून से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत रसधार, तैयारियाँ जोरों परभव्य एवं ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा के साथ होगाशुभारंभ,महामण्डलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी का मिलेगा सान्निध्यप्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. उमाशंकर “शास्त्री” जी करेंगे कथा वाचन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- समीप ग्राम टेमर में आगामी 07 जून 2026 से भव्य एवं संगीतमय ‘श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव’ का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। बैरियर चौक, टेमर में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, प्रबुद्ध जनों और भागवत समिति द्वारा सभी तैयारियाँ जारी हैं। पूरे क्षेत्र में अभी से ही उत्साह, हर्ष और भक्ति का माहौल निर्मित हो गया है।इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का भव्य और ऐतिहासिक शुभारंभ 07 जून 2026 को प्रातः 08:00 बजे निकलने वाली विशाल कलश शोभायात्रा के साथ होगा। इस मंगल कलश यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ों माताएं-बहनें पीले और लाल वस्त्रों में सज्ज होकर, सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल होंगी। गाजे-बाजे, शंखध्वनि, पारंपरिक ढोल-ताशों और भजनों की सुमधुर धुनों के बीच यह शोभायात्रा पूरे ग्राम का भ्रमण करेगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा। जगह-जगह पर श्रद्धालु और ग्रामवासी पुष्पवर्षा कर इस यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके पश्चात, इसी दिन सायं 04:00 बजे महामण्डलेश्वर के कर-कमलों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन कर कथा का विधिवत श्रीगणेश किया जाएगा। यह पावन आयोजन 14 जून 2026 तक पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ संचालित होगा, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 03:00 बजे से कथा समाप्ति तक श्रद्धालु अमृत वर्षा का लाभ उठा सकेंगे।

इस सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ के मुख्य कथा व्यास प्रख्यात भागवताचार्य एवं ज्योतिषाचार्य पं. उमाशंकर “शास्त्री” जी होंगे। उनके मुखारविंद से श्रद्धालुओं कोश्रीमद् भागवत महापुराण के गूढ़ एवं दिव्य प्रसंगों को सहज संगीत के माध्यम से श्रवण करने का अनुपम सौभाग्य प्राप्त होगा।इसके साथ ही इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान को महामण्डलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी महाराज (पं. भरत लाल दूबे) का गरिमामयी सान्निध्य एवं दिव्य आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, जो क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।समस्त क्षेत्रवासियों को परिवार सहित सादर आमंत्रणकथा के संरक्षक एवं सलाहकार मंडल, समस्त यजमान, भागवत समिति और टेमर के समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, माता-बहनों व धर्मप्रेमियों से करबद्ध अपील की है कि वे इस पावन ज्ञान यज्ञ और उद्घाटन दिवस पर निकलने वाली भव्य कलश शोभायात्रा में अपने परिवार व ईष्ट-मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं। समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में बैरियर चौक पधारकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ उठाने तथा इस आध्यात्मिक उत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे