वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने करी बिहार के लिए अलग आईपीएल टीम बनाने की वकालत. अनिल जी ने कहा- बिहार में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं



वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने करी बिहार के लिए अलग आईपीएल टीम बनाने की वकालत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
, शक्ति -क्या आने वाले वर्षों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बिहार की भी अपनी टीम नजर आएगी? यह सवाल अब सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों की चर्चा तक सीमित नहीं रह गया है।यह सोशल मीडिया पर भी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह बने हैं वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, जिन्होंने बिहार के लिए एक आईपीएल टीम बनाने की खुलकर वकालत की है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह CSK, MI और KKR जैसी टीमें अपने-अपने राज्यों और शहरों का प्रतिनिधित्व करती हैं!उसी तरह बेमिसाल बिहार को भी IPL में अपनी पहचान मिलनी चाहिए। इसकी अपनी एक टीम होनी चाहिए। वे इसके लिए मजबूती से खड़े हैं।
बिहार से जुड़ाव, इसलिए उठाई आवाज
मूल रूप से बिहार से संबंध रखने वाले अनिल अग्रवाल भले ही अब ब्रिटेन में रहते हों, लेकिन अपने गृह राज्य से उनका भावनात्मक जुड़ाव हमेशा बना रहा है।वह अक्सर अपने इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में बिहार की प्रतिभा, मेहनत और युवाओं की क्षमता की चर्चा करते रहे हैं।अपने ताजा पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई शानदार क्रिकेटर दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद राज्य को क्रिकेट की दुनिया में वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह असली हकदार है।
बिहार के तीन खिलाड़ियों का खास जिक्र
अनिल अग्रवाल ने बिहार के उभरते क्रिकेट सितारों का उदाहरण देते हुए कहा कि पटना में जन्मे ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया।वहीं समस्तीपुर के युवा खिलाड़ी Vaibhav Suryavanshi बेहद कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा गोपालगंज के तेज गेंदबाज Saqib Hussain ने अपनी प्रतिभा से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है।उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी इस बात का प्रमाण हैं कि बिहार में क्रिकेट प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ बेहतर मंच, आधुनिक सुविधाओं और पेशेवर ट्रेनिंग की है






