शक्ति में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा शहर के परशुराम चौक में मंचीय कार्यक्रम भी हुआ है संपन्न. शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत. शहर के परशुराम चौक में आयोजित था संध्याकालीन कार्यक्रम




शक्ति में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा शहर के परशुराम चौक में मंचीय कार्यक्रम भी हुआ है संपन्न. शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर
शक्ति -सर्व ब्राह्मण समाज शक्ति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ब्राह्मण समाज के कुल प्रवर्तक भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज बंधुओ द्वारा शहर के परशुराम चौक में भगवान परशुराम जी की विशाल काय प्रतिमा पर पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया तो वहीं सर्व ब्राह्मण समाज की सभी बंधुओं में परशुराम जयंती को लेकर उत्साह देखा गया एवं सुबह से ही पूजा अर्चना के कार्यक्रम हुए तो वहीं देर शाम शहर में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया तथा इस शोभा यात्रा का शहर के प्रमुख मार्गो में जोरदार स्वागत किया गया
सर्वप्रथम नगर पालिका कार्यालय सामने के सामने नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में समाज बंधुओ द्वारा शोभायात्रा में शामिल सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों को माला पहनकर परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी गई तो वहीं भगवान परशुराम जी की आरती एवं पूजा अर्चना भी किया गया। तथा यात्रा में शामिल लोगों के लिए ठंडा पानी एवं शरबत की भी व्यवस्था की गई। तत्पश्चात शहर के सदर स्कूल के बगल में राधिका फैशन के सामने भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल एवं श्रीमती गीता गबेल डोंगिया सुलोनी वालों के द्वारा शोभायात्रा का जोरदार आत्मीय स्वागत किया गया इस दौरान पुष्प वर्षा के साथ ही आरती की थाली एवं सभी आगंतुक समाज बंधुओ के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई तथा भगवान परशुराम की शोभायात्रा का शहर के छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा मंच शक्ति जिला इकाई के रामनरेश यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। वही शोभायात्रा आतिशबाजी बैंड बाजे के साथ चल रही थी एवं इसमें झांकियो के रूप में बर्फानी बाबा अमरनाथ एवं भगवान परशुराम जी रथ पर सवार होकर लोगों का आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे एवं शोभा यात्रा में प्रसाद वितरण भी किया गया
शोभा यात्रा के परशुराम चौक में पहुंचने के बाद वहां मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां सर्व ब्राह्मण समाज के सभी वरिष्ठ जन एवं युवा वर्ग मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ जनों के सम्मान के साथ ही भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी दी गई तथा समाज बंधुओ के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया वहीं 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उत्साह के साथ बधाई दी। तथा शक्ति शहर सहित पूरे जिले में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम अन्य स्थानों पर भी आयोजित किया गया





