18 अप्रैल रात 8:30 बजे मोदी जी का हुआ राष्ट्र के नाम संबोधन-विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी’, महिला आरक्षण बिल पर राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले PM मोदी. मोदी ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप। कहां महिला आरक्षण पर हमेशा ही विपक्ष ने रखा अपना नकारात्मक रवैय्य्या



विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी’, महिला आरक्षण बिल पर राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले PM मोदी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -18 अप्रैल को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठीक रात 8:30 बजे टीवी चैनल पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि सभी बहन-बेटियां कांग्रेस को करारा जवाब देंगी।देश के नाम संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन से स्पष्ट किया है कि परिसीमन से न किसी राज्य की भागीदारी का अनुपात बदलेगा और न किसी की भागीदारी कम होगी. सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में ही बढ़ेंगी. फिर भी कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी जैसे दल इसे मानने को तैयार नहीं हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं यहां एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने आया हूं, खासकर इस देश की महिलाओं के लिए. इस देश का हर नागरिक देख रहा है कि महिलाओं की प्रगति किस प्रकार रुक गई है. हमारे तमाम प्रयासों के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए हैं. नारी शक्ति अधिनियम में संशोधन नहीं हो सका. इसके लिए मैं देश की सभी माताओं और बहनों से क्षमा मांगता हूं. कांग्रेस खुद देश के अधिकांश हिस्सों में अपना वजूद खो चुकी है।सहयोगी दल परिसीमन पर लगातार झूठ बोल रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल परिसीमन पर लगातार झूठ बोल रहे हैं. ये लोग विभाजन की आग को सुलगाना चाहते हैं क्योंकि बांटो और राज करो ये राजनीति कांग्रेस अंग्रेजों से विरासत में सीखकर आई है और कांग्रेस आज भी उसी के सहारे चल रही है
कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी जैसे दल इसे मानने को तैयार नहीं हुए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने पहले दिन से स्पष्ट किया है कि परिसीमन से न किसी राज्य की भागीदारी का अनुपात बदलेगा और न किसी की भागीदारी कम होगी. सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में ही बढ़ेंगी. फिर भी कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी जैसे दल इसे मानने को तैयार नहीं हुए.यह मुद्दा क्रेडिट लेने का था ही नहीं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की बहन‑बेटियां कांग्रेस की इस मानसिकता को करारा जवाब देंगी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस बिल के पास नहीं होने को सरकार की नाकामी बता रहे हैं, जबकि यह मुद्दा क्रेडिट लेने का था ही नहीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने संसद में स्पष्ट कहा था कि आधी आबादी को इसका लाभ मिलने दीजिए, मैं विज्ञापन छपवाकर कांग्रेस को भी इसका श्रेय दे दूंगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने जानबूझकर इस बिल को पास होने से रोका।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का एक ही पैटर्न रहा है, जब भी कोई सुधार आता है, तो झूठ बोलना और गलत नैरेटिव फैलाना. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इसी रवैये की वजह से भारत उन ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाया, जिनका वह हकदार था. प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के समय कई देश भारत के साथ स्वतंत्र हुए थे, लेकिन वे आज हमसे आगे निकल गए. कांग्रेस ने हर सुधार को रोकने की कोशिश की और भारत के विकास को बाधित करके रखा
PM मोदी ने कहा कि संसद में कल नारी शक्ति वंदन संशोधन का विरोध करने वाली पार्टियों से मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं. ये लोग महिलाओं की शक्ति को हल्के में ले रहे हैं. वे भूल रहे हैं कि 21वीं सदी की महिलाएं देश की हर घटना पर बारीकी से नजर रख रही हैं. वे उनके इरादों को समझती हैं और सच्चाई से भलीभांति परिचित हैं. इसलिए, विपक्ष को महिला आरक्षण का विरोध करके किए गए पाप का दंड अवश्य भुगतना पड़ेगा..महिलाओं के समर्थन में खड़े होने का अवसर खो दिया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मुझे उम्मीद थी कि कांग्रेस अपनी दशकों पुरानी गलती को सुधारेगी, अपने पापों का प्रायश्चित करेगी. लेकिन कांग्रेस ने इतिहास रचने और महिलाओं के समर्थन में खड़े होने का अवसर खो दिया. देश के अधिकांश क्षेत्रों में कांग्रेस का अस्तित्व ही खो गया है. एक परजीवी की तरह, कांग्रेस क्षेत्रीय दलों का सहारा लेकर अपना अस्तित्व बनाए रखती है. लेकिन कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को मजबूत होते देखना भी नहीं चाहती. इसलिए, उसने कई क्षेत्रीय दलों को इस संशोधन का विरोध करने के लिए उकसाकर उनके भविष्य को अंधकार में धकेलने की राजनीतिक साजिश रची.आरक्षण का विरोध करके विपक्ष ने पाप किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करके जो पाप विपक्ष ने किया है उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी. इन दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का भी अपमान किया है. जनता द्वारा इसकी सजा से भी वो बच नहीं पाए।’हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है, लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दलहित सब कुछ हो जाता है।अपने राष्ट्र संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र कल्याण हमारी प्राथमिकता है, लेकिन जब कुछ लोगों के लिए राजनीतिक लाभ राष्ट्र कल्याण से भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, तो देश की महिलाओं को इसका बोझ उठाना पड़ता है. इस बार भी ऐसा ही हुआ. देश की ‘नारी शक्ति’ को कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों की स्वार्थी राजनीति का बोझ उठाना पड़ा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये लोग देश के संविधान के अपराधी हैं. विपक्ष ने हमेशा ही महिला आरक्षण को रोकने का षड्यंत्र किया है. इस बार भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने एक के बाद एक बहानों का सहारा लिया. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके साथियों ने देश को गुमराह करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि इन दलों ने भारत की नारी शक्ति के सामने अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है.



