वेदांता पावर हादसे को लेकर जांजगीर-चांपा लोकसभा की सांसद कमलेश जांगड़े ने करी तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात. पूरे मामले में लापरवाही पर जांच समिति का गठन करने की रखी मांग. कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल. मनोहर लाल खट्टर एवं मनसुख सांवडिया से करी कमलेश ने मुलाकात

वेदांता पावर हादसे को लेकर जांजगीर-चांपा लोकसभा की सांसद कमलेश जांगड़े ने करी तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात. पूरे मामले में लापरवाही पर जांच समिति का गठन करने की रखी मांग. कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल. मनोहर लाल खट्टर एवं मनसुख सांवडिया से करी कमलेश ने मुलाकात kshititech
जांजगीर-चंपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से वेदांता पावर को लेकर मुलाकात करते हुए

वेदांता पावर हादसे को लेकर जांजगीर-चांपा लोकसभा की सांसद कमलेश जांगड़े ने करी तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात. पूरे मामले में लापरवाही पर जांच समिति का गठन करने की रखी मांग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने 18 अप्रैल को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के वाणिज्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल.केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख सांवडिया से जाकर मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति जिले के ग्राम सिघी तराई में 14 अप्रैल 2026 को हुए वेदांता पावर हादसे को लेकर जहां विस्तार पूर्वक चर्चा की। तो वहीं तात्कालिक परिस्थितियों से मंत्री गणों को अवगत भी कराया एवं श्रीमती कमलेश जांगड़े ने उपरोक्त हादसे में को लेकर जहां जांच समिति का गठन करने की भी मांग की तथा श्रीमती जांगड़े ने बताया की शक्ति जिले के अंतर्गत उपरोक्त वेदांता पावर सिंघीतराई ग्राम में संचालित है। एवं इस पूरी घटना से जहां औद्योगिक इकाइयों द्वारा की जा रही लापरवाही एवं श्रमिकों के प्रति सदैव अनदेखी उजागर हुई है। तो वहीं इन सबको देखते हुए जांच समिति का गठन नितांत आवश्यक है

क्या कहा सांसद जी ने अपने पत्र में

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने वेदांता पावर हादसे को लेकर अपने पत्र में बताया कि मेरे लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा के जिला सक्ती में वेदातां ग्रुप का एक पावर प्लांट उद्योग स्थापित है। विगत दिनांक 14 अप्रैल 2026 को वेदातां पावर प्लांट में बायलर फट जाने के कारण भीषण हादसा हो गया है। जिसमें 20 श्रमिकों की मौत हो गई है, जबकि 16 से अधिक श्रमिक गम्भीर रुप से घायल हो गए है। घायलों का उपचार वहां पर स्थित विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस हादसे में चार श्रमिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि अन्य श्रमिकों ने ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि यहां स्थित विभिन्न उद्योगों में हुए हादसे में अब तक 209 श्रमिकों की मौत हो चुकी है।जिला सक्ती में स्थित वेदातां पावर प्लांट में बायलर फटने और आए दिन लोकसभा जांजगीर-चांपा में स्थित अन्य विभिन्न उद्योगों में हो रहे घटनाओं के कारण श्रमिकों के मृत्यु होने पर उद्योगों के रख-रखाव और उसके संचालन में हो रहे अनियमितता, श्रमिकों की असुरक्षा, अधिकारियों की लापरवाही, और उद्योगों के संचालन के प्रति स्थानिय जनता के द्वारा कई शिकायते मिलती रहती है।अतः आपसे विशेष आग्रह है कि, जिला सक्ती में स्थित वेदातां पावर प्लांट में बायलर फटने से हुए श्रमिकों की मृत्यु और क्षेत्र में स्थित अन्य उद्योगों में हो रही अनियमितता, श्रमिकों की असुरक्षा, उद्यौगिक अधिकारियों द्वारा की जा रही लापरवाही को लेकर एक जांच समिति गठित कर जल्द से जल्द जांच समिति का उद्योगों में दौरा कराकर समुचित समाधान कराने का कष्ट करें

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading