चंद्रपुर में पुलिसकर्मी बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की हत्या, 3 साल बाद खुला राज

चंद्रपुर में पुलिसकर्मी बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की हत्या, 3 साल बाद खुला राज kshititech

चंद्रपुर में पुलिसकर्मी बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की हत्या, 3 साल बाद खुला राज

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -चंद्रपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की ज़हर देकर हत्या कर दी. मृतक जयंत बाल्लावार, जो स्वयं पुलिसकर्मी थे, अपनी बेटी आर्या के प्रेम संबंधों के खिलाफ थे. इसी विरोध से नाराज़ होकर आर्या ने अप्रैल 2023 में पिता के मिल्कशेक में ज़हर मिलाया, जिससे उनकी ड्यूटी पर जाते समय मौत हो गई.उस समय मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन तीन साल बाद आर्या की शादी और पति से हुए विवाद ने इस अपराध का पर्दाफाश कर दिया. गुस्से में आकर पति आशिष शेडमाके ने पुलिस के सामने साजिश का खुलासा कर दिया. जांच में सामने आया कि ज़हर आर्या ने अपने मौसेरे भाई से मंगवाया था.पुलिस ने मुख्य आरोपी आर्या बाल्लावार, उसके पति आशिष शेडमाके, मौसेरे भाई चैतन्य गेडाम और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगे जांच शुरू कर दी है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading