स्वास्ति वचन से नेपाल के प्रधानमंत्री ने रामनवमी के मौके पर ली शपथ. 108 हिंदू बटुकों ने किया स्वस्ति वचन. बालेंद्र शाह नेपाल के नए प्रधानमंत्री

स्वास्ति वचन से नेपाल के प्रधानमंत्री ने रामनवमी के मौके पर ली शपथ. 108 हिंदू बटुकों ने किया स्वस्ति वचन. बालेंद्र शाह नेपाल के नए प्रधानमंत्री kshititech
नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह

स्वास्ति वचन से नेपाल के प्रधानमंत्री ने रामनवमी के मौके पर ली शपथ

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया बेल की खबर

शक्ति -नेपाल में नए प्रधानमंत्री के तौर पर बालेन्द्र शाह ने शपथ ले ली है।उनका ये शपथग्रहण समारोह खास रहा। शपथग्रहण का शुभ मुहूर्त शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के श्रीरामनवमी की तिथि पर हुआ. यह वही समय था जब अयोध्या में राम मंदिर में रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा हो रही थी.यह शपथग्रहण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया न होकर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा विशेष आयोजन बन गया.शपथग्रहण समारोह के दौरान 108 हिन्दू बटुकों द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया, जिसे शुभ और मंगलकारी माना जाता है. इसके साथ ही 107 बौद्ध लामा गुरुओ ने भी मंगल पाठ किया, जिससे बौद्ध परंपरा के अनुसार शांति और समृद्धि की कामना की गई. इसके अलावा, 7 ब्राह्मण शंखनाद भी किए

क्या है स्वस्ति वाचन?

स्वस्तिवाचन, ऋग्वेद का एक प्रभावशाली मंत्र है. यह मंत्र, पूजा-पाठ की शुरुआत में समृद्धि और कल्याण की कामना के लिए गाये जाते हैं. स्वस्ति वाचन का मतलब है, ‘कल्याण हो’. स्वस्ति शब्द, संस्कृत के दो शब्दों ‘सु’ और ‘अस्ति’ से मिलकर बना है. यह मंगल पाठ, सभी देवी-देवताओं को जागृत करता है. शास्त्रों के अनुसार, अगर आप दिन में एक बार भी स्वस्ति वाचन सुनते हैं, तो इससे मन और स्वास्थ्य में सुधार होता है. सनातन प्राचीन परंपरा है कि कोई भी काम शुरू करने से पहले मंगल की कामना की जाती है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading