*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुर

सहारा के निवेशकों के लिए अब राहत की खुली राह.₹10 लाख तक के दावे होंगे स्वीकार. पूर्व में लंबित क्लेम हेतु फिर से कर सकते हैं दावा

सहारा के निवेशकों के लिए अब राहत की खुली राह.₹10 लाख तक के दावे होंगे स्वीकार. पूर्व में लंबित क्लेम हेतु फिर से कर सकते हैं दावा kshititech

सहारा के निवेशकों के लिए अब राहत की खुली राह

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सहारा में फंसे निवेशकों के लिए अब राहत की राह खुल गई है। भारत सरकार के सहयोग से शुरू किया गया CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल एक सरल, पारदर्शी और सुरक्षित प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जहां निवेशक अपने फंसे धन की वापसी के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।अब ₹10,00,000 तक के कुल दावों के लिए पुनः आवेदन (Resubmission) भी स्वीकार किए जा रहे हैं। जिन निवेशकों का पहले आवेदन अधूरा रह गया था या अस्वीकृत हो गया था, वे दोबारा अपना दावा दर्ज कर सकते हैं। पुनः जमा किए गए दावों का निपटान 45 कार्यदिवसों के भीतर किया जाएगा।निवेशकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए देर न करें और जल्द से जल्द अपना दावा दर्ज करें।
अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए विजिट करें:🔗 mocrefund.crcs.gov.in

प्रातिक्रिया दे

Back to top button