उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब-25 मार्च को शक्ति से निकली मां अष्टभुजी की पदयात्रा. मां महामाया पदयात्रा सेवा समिति ने किया था आयोजन. श्रद्धालुओं का हुआ जगह-जगह स्वागत. बंसल अपार्टमेंट के सामने जगदीश बंसल ने भी किया स्वागत

उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब-25 मार्च को शक्ति से निकली मां अष्टभुजी की पदयात्रा. मां महामाया पदयात्रा सेवा समिति ने किया था आयोजन. श्रद्धालुओं का हुआ जगह-जगह स्वागत. बंसल अपार्टमेंट के सामने जगदीश बंसल ने भी किया स्वागत kshititech
श्रद्धालुओं का स्वागत करने वाले जगदीश वंसल का पदयात्रा सेवा समिति ने किया सम्मान

25 मार्च को शक्ति से निकली मां अष्टभुजी की पदयात्रा. मां महामाया पदयात्रा सेवा समिति ने किया था आयोजन. श्रद्धालुओं का हुआ जगह-जगह स्वागत. बंसल अपार्टमेंट के सामने जगदीश बंसल ने भी किया स्वागत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मां महामाया पदयात्रा सेवा समिति शक्ति द्वारा 25 मार्च को शहर के महामाया देवी मंदिर से मां अष्टभुजी देवी की पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा डिस्को लाइट एवं बैंड बाजे के साथ रवाना हुई तथा मां महामाया देवी में पूजा अर्चना कर रथ पर सवार अष्टभुजी देवी मैया की भी पूजा अर्चना की गई तथा यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु भक्त जनों का स्वागत किया गया। इस दौरान झुलकदम रोड में शहर के समाज सेवी एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष जगदीश बंसल के निवास के सामने श्री बंसल जी ने श्रद्धालु भक्तजनों को शरबत। ठंडा पानी एवं फ्रूटी पिलाई तो वहीं अनेकों स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। मां महामाया पदयात्रा सेवा समिति शक्ति द्वारा श्रद्धालु भक्तजनों का स्वागत करने वाले सेवा भावी लोगों को मोतियों की माला पहनाकर एवं माता रानी की तस्वीर भेंटकर उनका सम्मान भी किया गया तथा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे तथा पद यात्रियों में भी अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा था

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading