*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

निकाय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों एवं आम नागरिकों को सेवाएं देने के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव के हाथों सम्मानित हुए शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं सीएमओ पांडेय साहब. पालिका अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा- यह सम्मान पूरे शहर वासियों के लिए गौरव की बात

निकाय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों एवं आम नागरिकों को सेवाएं देने के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव के हाथों सम्मानित हुए शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं सीएमओ पांडेय साहब. पालिका अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा- यह सम्मान पूरे शहर वासियों के लिए गौरव की बात kshititech
उप मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होते नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ साहब

निकाय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों एवं आम नागरिकों को सेवाएं देने के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव के हाथों सम्मानित हुए शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं सीएमओ पांडेय साहब. पालिका अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा- यह सम्मान पूरे शहर वासियों के लिए गौरव की बात

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से सबसे पुरानी नगर पालिका के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाली सन 1918 से स्थापित नगर पालिका परिषद शक्ति में आम नागरिकों तथा शहर की जनता को बेहतर सेवाएं एवं छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर ढंग से लाभ दिलाने की दिशा में सकारात्मक प्रयासों एवं लगातार की जा रही पहल को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ प्रहलाद पांडेय को सम्मानित किया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश की अनेकों राजनैतिक दिग्गज हस्तियां एवं प्रबुद्ध जन मौजूद थे। तथा उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ के एक निजी मीडिया कंपनी द्वारा किया गया था। इस अवसर पर नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष एवं सीएमओ साहब को सम्मानित करते हुए डिप्टी सीएम साहब ने भी कहा कि आम नागरिकों तथा जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को सदैव इसी सक्रियता के साथ बनाए रखें एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो साथ ही पालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में राजस्व वसूली के कार्य को भी सतत जारी रखें। यही निकाय की सबसे बड़ी सफलता होती है

ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद शक्ति नवगठित जिला मुख्यालय की नगरीय निकाय है। तथा वर्तमान में नगर पालिका परिषद शक्ति द्वारा विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नगर पालिका शक्ति ने चुनौतियों का सामना करते हुए अपने उपलब्ध संसाधनों के आधार पर ही शहर में बेहतर कार्य किया जा रहा है। तथा वर्तमान में जल संकट से निपटने के लिए भी नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ साहब की कुशल रणनीति से जहां पेयजल संकट के निवारण के लिए सकारात्मक पहल की जा रही है। तो वहीं शहर में विकास के लिए भी लगातार समय-समय पर शासन के माध्यम से अवगत कराते हुए कार्यों को गति दी जा रही है। नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने डिप्टी सीएम साहब से मिले इस सम्मान पर इस पूरे सम्मान को शहर वासियों को समर्पित करते हुए कहा है कि आज शहर की जनता नगर पालिका के कार्यों में सदैव सहयोग करती है। एवं यह सम्मान पूरे शहर वासियों का सम्मान है। तथाश्री अग्रवाल ने नगर पालिका के सभी जनप्रतिनिधियों को भी इस सम्मान का भागीदार बताते हुए कहा कि शहर के वार्डों के पार्षद लगातार प्रशासन के कार्यों में सहयोग करते हैं एवं अपने-अपने वार्डों में विकास के लिए काम कर रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

Back to top button