*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

छुट्टियों के दिनों में भी खुली रहेगी शक्ति की नगर पालिका. शासन के निर्देश पर राजस्व वसूली के लिए कार्यालय में बनाई गई विशेष व्यवस्था. सीएमओ प्रहलाद पांडे ने कहा-31 मार्च तक शहर में करनी है शत प्रतिशत राजस्व वसूली

छुट्टियों के दिनों में भी खुली रहेगी शक्ति की नगर पालिका. शासन के निर्देश पर राजस्व वसूली के लिए कार्यालय में बनाई गई विशेष व्यवस्था. सीएमओ प्रहलाद पांडे ने कहा-31 मार्च तक शहर में करनी है शत प्रतिशत राजस्व वसूली kshititech

छुट्टियों के दिनों में भी खुली रहेगी शक्ति की नगर पालिका. शासन के निर्देश पर राजस्व वसूली के लिए कार्यालय में बनाई गई विशेष व्यवस्था. सीएमओ प्रहलाद पांडे ने कहा-31 मार्च तक शहर में करनी है शत प्रतिशत राजस्व वसूली

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन ने नगरीय निकायों में राजस्व वसूली को तेज कर जहां विशेष अमले तैनात कर दिए हैं। तो वहीं शासन ने नए निर्देश जारी करते हुए सरकारी छुट्टियों के दिन भी राजस्व वसूली के लिए विशेष व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश अपने अधीनस्थ निकायों के अधिकारियों को दिए हैं।छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक GENS-21/661/2026-UAD नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक /03/2026 के अनुसार राज्य के समस्त आयुक्त नगर पालिक निगम छत्तीसगढ़। समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद्/नगर पंचायत, छत्तीसगढ़ को निर्देशित करते हुए कहा है कि31 मार्च 2026 तक अवकाश दिवसों में भी राजस्व संग्रहण हेतु कार्यालय मे आवश्यक व्यवस्था रखी जाए पत्र में बताया गया है कि राज्य शासन का पत्र क्रमांक 5839/4923/2017/18 दिनांक 02.08.2017 का अवलोकन करें, जिसके द्वारा राजस्व संग्रहण हेतु माहवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त निर्देशानुसार, 31 मार्च की स्थिति में बकाया एवं चालू मांग का शत-प्रतिशत वसूल किया जाना अनिवार्य है। दिनांक19.03.2026 को सचिव महोदय द्वारा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई, जिसमें स्थिति संतोषप्रद नहीं पाया गया।अतः निर्देशित किया जाता है कि यह निर्देश जारी तिथी से 31 मार्च 2026 तक, अवकाश के दिवसों में भी कार्यालय में राजस्व संग्रहण हेतु आवश्यक व्यवस्था रखे तथा राजस्व संग्रहण कार्य में संलग्न समस्त अमले की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए राजस्व संग्रहण कार्य में गति लाई जाएं, ताकि निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जा सकें

शक्ति सीएमओ प्रहलाद पांडेय ने भी जारी के निर्देश

राज्य शासन के पत्र पर नगर पालिका परिषद शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने भी राजस्व कर्मचारियों को उपरोक्त पत्र के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा है कि राज्य शासन द्वारा निर्देशित दिशा-निर्देशों का नगर पालिका परिषद शक्ति में भी सख्ती से पालन हो एवं राजस्व वसूली के लिए 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से शत-प्रतिशत वसूली करने हेतु घर-घर जाकर राजस्व कर्मचारी इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें,। एवं राजस्व वसूली के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

सीएमओ साहब ने विगत महीने से ही राजस्व वसली हेतु कर्मचारियों को कर दिया था निर्देशित

नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने नगर पालिका क्षेत्र के 18 वार्डों में राजस्व वसूली के अंतर्गत संपर्क कर।समेकित कर।जलकर एवं यूजर्स चार्ज के लिए अपने कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया था। तथा वर्तमान में नगर पालिका शक्ति का राजस्व अमला एक-एक वार्डों में घर-घर जाकर इस कार्य को गति दे रहा है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button