सबसे ज्यादा कमाई देने वाली फिल्म-धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बरकरार, 5 दिनों में 800 करोड़ का आंकड़ा पार. मालामाल हो गए पिक्चर बनाने वाले निर्माता

सबसे ज्यादा कमाई देने वाली फिल्म-धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बरकरार, 5 दिनों में 800 करोड़ का आंकड़ा पार. मालामाल हो गए पिक्चर बनाने वाले निर्माता kshititech

सबसे ज्यादा कमाई देने वाली फिल्म-धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बरकरार, 5 दिनों में 800 करोड़ का आंकड़ा पार. मालामाल हो गए पिक्चर बनाने वाले निर्माता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -रणवीर सिंह स्टार फिल्म ‘धुरंधर’ ने साल 2025 में कई नए रिकॉर्ड बनाए और पुराने आंकड़ों को पार किया. इस फिल्म को दुनियाभर के लोगों में देखा और पसंद किया गया. लेकिन पहले भाग के सफल होते ही फैंस के मन में दूसरे पार्ट के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई, जिसका असर ‘धुरंधर द रिवेंज’ की कमाई पर साफ-साफ दिख रहा है. ये फिल्म 19 मार्च, गुरुवार के दिन रिलीज हुई थी, जिसके बाद 5वें दिन यानी सोमवार को भी इस फिल्म टिकटें धड़ल्ले से बेची गईं और सिनेमाघरों में वीक डे पर भी भारी भीड़ रही. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग पर ही लगभग 43 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी, जिसके बाद ओपनिंग डे पर ये आंकड़ा बढ़कर 102 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. वहीं ना सिर्फ ओपनिंग डे पर बल्कि पहले सोमवार को भी सिनेमाघरों में शो हाउसफुल नजर आए.
.
आदित्य धर की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 500 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जिसके चलते फिल्म का कुल आंकड़ा 600 करोड़ पहुंच गया. वहीं दुनियाभर में इस फिल्म के लिए फैंस का क्रेज फर्स्ट मंडे पर भी कम देखने को नहीं मिला, जिसके चलते फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, जो किसी भी फिल्म के लिए महज 5 दिनों में कमाना एक बड़ी बात है.पहला दिन- 43 करोड़ रुपए दूसरे दिन- 80.72 करोड़ रुपए तीसरे दिन- 113- करोड़ रुपए चौथे दिन- 114.85 करोड़ रुपए पांचवें दिन- 519.12 करोड़ रुपए (नेट कलेक्शन) कुल कमाई 619 करोड़ रुपए वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 829.76 करोड़ रुपए

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading