धन्यवाद सांसद जी-बाराद्वार शहर में भी सांसद जी के प्रयासों से प्रत्येक वार्डों में होगा बोर खनन का काम- नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे.उपाध्यक्ष जितेश शर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया ने करी थी सांसद जी से मांग. 22 मार्च से हो गया बोर खनन का शुभारंभ. सांसद प्रतिनिधि अमित ने कहा- संसद जी विकास के लिए है दृढ़ संकल्पित



बाराद्वार शहर में भी सांसद जी के प्रयासों से प्रत्येक वार्डों में होगा बोर खनन का काम- नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे.उपाध्यक्ष जितेश शर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया ने करी थी सांसद जी से मांग. 22 मार्च से हो गया बोर खनन का शुभारंभ
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न नगरीये निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को समय पर पानी मिल सके इस दिशा में संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रही है। विगत दिनों उन्होंने जिला मुख्यालय शक्ति के नगर पालिका क्षेत्र शक्ति में अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की मांग पर जहां शहर के प्रत्येक वार्डों में बोर खनन कार्य को स्वीकृति दी थी। तो वहीं नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष , नारायण कुर्रे,उपाध्यक्ष जितेश शर्मा और सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया के द्वारा भी बाराद्वार शहर में पेयजल संकट से उन्हें अवगत कराते हुए उनसे मुलाकात की गई तथा बोर खनन कार्य को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया गया। जिस पर सांसद महोदय ने अविलंब प्रतिनिधिमंडल की मांग पर नगर पंचायत नया बाराद्वार क्षेत्र में बोर खनन कार्य की स्वीकृति प्रदान की.बाराद्वार शहर के जन प्रतिनिधियों के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति के बाद 22 मार्च को बोर खनन कार्य का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 11 में हो गया। तथा इस अवसर पर बोर खनन कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना कर हुआ तो वहीं शहर की जनता में भी सांसद जी की इस पहल एवं जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के प्रति प्रसन्नता देखी गई एवं शहर वासियों ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।22 मार्च को बोर खनन कार्य के शुभारंभ पर बाराद्वार मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर। नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे। नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया, वार्ड पार्षद ओम प्रकाश कुर्रे, पार्षद अजय सिंह राजपूत,पार्षद अमित बरेठ ,महामंत्री नरेंद्र साहू ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राठौर ,मंडल उपाध्यक्ष चंद्रराम बरेठ ,रामेश्वर निराला,पार्षद भारत कर्ष ,संतोष साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे
सांसद प्रतिनिधि अमित ने कहा- सांसद जी क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित
नगर पंचायत बाराद्वार में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के प्रतिनिधि एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ शक्ति जिले के जिला सहसंयोजक अमित कलानौरिया ने कहा है कि सांसद जी क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है। एवं पेयजल संकट को देखते हुए उन्होंने तत्काल स्वीकृति प्रदान की है।तो वहीं नगर पंचायत बाराद्वार क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार चिंता करते हुए छत्तीसगढ़ शासन से भी पत्राचार करती हैं। एवं उन्होंने शहर में रेल यात्री सुविधाओं के लिए भी लगातार प्रयास किया है तथा उनके प्रयासों से आने वाले दिनों में इसकी सफलता जरूर मिलेगी


