अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप ने 22 मार्च को रायपुर में प्रेस वार्ता लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का किया धर्मांतरण विधेयक लाने के लिए आभार। छत्तीसगढ़ प्रांत घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल भी रही मौजूद



अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप ने रायपुर में प्रेस वार्ता लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का किया धर्मांतरण विधेयक लाने के लिए आभार। छत्तीसगढ़ प्रांत घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल भी रही मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -19 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार ने विधानसभा सत्र में धर्मांतरण विधेयक पारित करवा दिया तो वहीं इस विधेयक के पारित होने से जहां प्रदेश के हिंदू संगठनों ने सरकार का धन्यवाद व्यापित किया है। तो वहीं अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं घर वापसी छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल ने 22 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब भवन में एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार का इस महत्वपूर्ण कानून को बनाने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि आज अवैध धर्मांतरण को लेकर जहां लगातार प्रदेश के विभिन्न स्थानों में घर वापसी के कार्यक्रम हो रहे हैं तो वहीं अब धर्मांतरण पर यह कानून आने से अवैध धर्मांतरण पर भी रोक लगेगी एवं यदि इस कानून के आने के बावजूद जबरन कोई भी व्यक्ति किसी को धर्मांतरण करवाता है। तो कानून के तहत उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई भी होगी। वहीं छत्तीसगढ़ प्रांत घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल ने भी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज अंधविश्वास के माध्यम से गरीब लोगों को अवैध धन्मांतरण करवाया जा रहा है। तथा प्रलोभन इत्यादि के माध्यम से भी इस कार्य को लोग करवा रहे हैं ।किंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश में चल रहे घर वापसी कार्यक्रम के तहत प्रत्येक कार्यक्रमों में सैकड़ो परिवार एवं अवैध धर्मांतरण के शिकार लोग वापस हिंदू धर्म में आ रहे है
प्रबल प्रताप ने कहा शक्ति के कार्यक्रम में हुई 610 लोगों की घर वापसी
अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने सोशल मीडिया पर देशवासियों से साझा करते हुए बताया कि मातंगी मैया की कृपा से 610 भटके अपने सनातनी पुरखो से संयुक्त हुए है।पूजनीय प्रेमा साईं महाराज जी के असीम अनुकम्पा से हिन्दू नववर्ष, चैत्र नवरात्र प्रतिपदा के पावन अवसर पर धर्म जागरण समन्वय के तत्वाधान में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति में धर्म और संस्कृति की पुनर्स्थापना हेतु पूज्य पिताश्री कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी द्वारा प्रारंभ किए गए “घर वापसी अभियान” की प्रेरणा से 610 धर्मान्तरित सदस्यों की विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं चरण पखारकर पुनः सनातन धर्म में सम्मानपूर्वक घर वापसी कराई गई। यह क्षण उन सभी परिवारों के लिए अपनी जड़ों, परंपराओं और असली पहचान से पुनः जुड़ने का भावपूर्ण अवसर रहा।यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन धर्म की महानता, समावेशी भावना और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक है। हम संकल्प लेते हैँ कि राष्ट्र की सुरक्षा एवं सनातन के संरक्षण हेतु घर वापसी अभियान को निरंतर आगे बढ़ाता रहेंगे , जब तक अंतिम व्यक्ति भी अपनी सनातन पहचान से पुनः न जुड़ जाए।इस पुण्य कार्य में सहयोग करने वाले सभी संतजन, धर्मप्रेमी बंधु-भगिनी एवं आयोजन समिति का हृदय से आभार
घर वापसी कार्यक्रमों को लेकर प्रबल प्रताप सिंह का अपना विचार
अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए चल रहे घर वापसी कार्यक्रम के बारे में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घर वापसी अभियान को हर हिंदू और राष्ट्रभक्त की जिम्मेदारी बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक संगठन का नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का कार्य है, जिसका उद्देश्य धर्मांतरित लोगों को वापस सनातन धर्म में लाना है।एवं यह सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रबल प्रताप ने जोर दिया कि घर वापसी केवल एक व्यक्ति या संस्था का काम नहीं है, बल्कि इसमें पूरे समाज को सक्रिय रूप से शामिल होना होगा।उन्होंने राज्य में सक्रिय धर्मांतरण गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्रविरोधी कृत्य बताया।श्री जूदेव ने सभी हिंदुओं और राष्ट्रभक्तों से मिलकर इस “घर वापसी” के कार्य में योगदान देने का आह्वान किया, ताकि लोग अपने मूल धर्म में लौट सकें।


