शक्ति के टी आई पटेल ने जब्त की 50 लीटर अवैध कच्ची शराब। मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी का मामला किया दर्ज। दो स्कूटी गाड़ी एवं हजारों रुपए का सामान भी किया पुलिस ने जब्त। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियो में हड़कंप



शक्ति के टी आई पटेल ने जब्त की 50 लीटर अवैध कच्ची शराब।आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी का मामला किया दर्ज
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले में अवैध महुआ एवं कच्ची शराब तथा शराब परिवहन को लेकर जहां सभी थाना क्षेत्र में पुलिस सक्रिय रूप से आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है तो वही दिनांक: 21.03.2026
थाना: सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) के अपराध क्रमांक: 132/2024 धारा: 34(2), 42 आबकारी एक्ट के तहत थाना सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही हुई है।अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त हुई है।एवं शराब बनाने के 04 नग सिल्वर हंडा एवं 02 स्कूटी वाहन जप्त
कर कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹70,000/- है।आरोपियों का विवरण बादल खूंटे, पिता दशरथ, उम्र 19 वर्ष, निवासी हरदी, थाना।2. हुनेश बंजारे, पिता पेश लाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी हरदी, थाना।3. लक्ष्मी खूंटे, पिता गणेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी हरदी, थाना सक्ती
जिला सक्ती (छ.ग.) है।मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 21.03.2026 को थाना सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरदी स्थित ठाकुर डबरी (सूखा तालाब) में कुछ व्यक्तियों द्वारा हाथ भट्ठी के माध्यम से अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है।सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई।मौके पर तीन आरोपी दो स्कूटी वाहनों में जूट की बोरियों में कच्ची महुआ शराब भरकर बिक्री हेतु ले जाते हुए पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम उपरोक्त बताए।मौके पर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। साथ ही शराब निर्माण स्थल पर जाकर देखा गया कि हाथ भट्ठी से शराब बनाई जा रही थी, जिसे मौके पर नष्ट किया गया।आरोपियों से शराब रखने, बनाने एवं परिवहन करने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, परंतु उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।पुलिस कार्यवाही में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 42 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।सक्ती पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व मेंउप निरीक्षक नीलमणि कुसुम, प्रधान आरक्षक हेमंत राठौर, आरक्षक यादराम चन्द्रा, शैलेन्द्र देवांगन, महासिंह सिदार, हेमंत केसरिया, प्रमोद खाखा एवं विकास राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


