शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- 5 में 17 मार्च को बोर खनन कार्य का हुआ शुभारंभ। भाजपा नेता बसंत जांगड़े एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव रहे मौजूद. अधिवक्ता सत्येंद्र नाथ सोनी की मांग पर हुआ बोर खनन कार्य का शुभारंभ





शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- 5 में 17 मार्च को बोर खनन कार्य का हुआ शुभारंभ। भाजपा नेता बसंत जांगड़े एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- पांच में पेयजल की समस्या को देखते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि अधिवक्ता सत्येंद्र सोनी की मांग पर संसद कमलेश जांगड़े के मार्गदर्शन पर आज बोर खनन कार्य संपन्न हुआ। जिसमें बसंत जांगड़े द्वारा श्रीफल तोड़कर पूजा अर्चना कर मशीन चालू कराया गया । तथा बसंत जांगड़े ने कहा कि जांजगीर चांपा संसदीय क्षेत्र में लगातार सांसद महोदय द्वारा जनता की समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। एवं वर्तमान में गर्मी समय में पानी की समस्या को देखते हुए शक्ति नगर पालिका क्षेत्र में भी प्रत्येक वार्डों में बोर खनन कार्य का शुभारंभ करवाया गया है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव ने भी सांसद जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।उक्त मौके पर उपाध्यक्ष न पा भारत यादव , सत्येंद्र सोनी, ईश्वरी भास्कर,दद्दू केवट अनिल राठौर,भुनेशर यादव आचार्य संजय पांडेय , संतोष यादव, देवेन्द्र अधिवक्ता,,पप्पू देवांगन,आदि उपस्थित थे।लोगो ने हर्ष व्यक्त किया एवं संसद की को धन्यवाद ज्ञापित किया


