खाड़ी से बड़ी खबर-ईरान ने यूएस पर कसा तंज.कहां तेल खरीदने गिडगिड़ा रहा अमेरिका. ईरान के विदेश मंत्री ने करी अमेरिका की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना

खाड़ी से बड़ी खबर-ईरान ने यूएस पर कसा तंज.कहां तेल खरीदने गिडगिड़ा रहा अमेरिका. ईरान के विदेश मंत्री ने करी अमेरिका की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना kshititech
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अगरची

खाड़ी से बड़ी खबर-ईरान ने यूएस पर कसा तंज.कहां तेल खरीदने गिडगिड़ा रहा अमेरिका-अब्बास विदेश मंत्री ईरान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों में उछाल के बीच अब्बास आर्गाची ने अमेरिका पर तीखा तंज कसा है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि पहले यूनाइटेड स्टेट्स ने भारत पर रूस से तेल न खरीदने का दबाव बनाया था, लेकिन अब वही अमेरिका दुनिया से रूसी तेल खरीदने की अपील कर रहा है।दरअसल, हाल ही में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं। इसकी एक बड़ी वजह Strait of Hormuz में बढ़ा तनाव भी माना जा रहा है, जहां से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल की सप्लाई गुजरती है। हालात को देखते हुए अमेरिका ने रूस के तेल पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से 30 दिनों के लिए हटा दिया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की आपूर्ति बनी रहे और कीमतों को काबू में किया जा सके।ईरान के विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर अमेरिका की आलोचना की और कहा कि पहले भारत पर दबाव बनाया गया, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि वही देश दुनिया से रूसी तेल खरीदने की गुहार लगा रहा है। उन्होंने यूरोप पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ देशों को उम्मीद थी कि अमेरिका का साथ देने से उन्हें रूस के खिलाफ मजबूत समर्थन मिलेगा, लेकिन मौजूदा हालात ने उस उम्मीद को भी सवालों के घेरे में ला दिया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading