रेल सुविधाएं बढ़वाने सजग है हमारी सांसद जी-नये रेल कॉरिडोर में प्रस्तावित गिरौधपुरी रेलवे स्टेशन का नाम बाबा गुरु घासीदास रखने एवं एक ट्रेन का नामकरण भी गुरु घासीदास जी के नाम पर करने की मांग करी सांसद कमलेश जांगड़े ने. रेल मंत्री से नैला जांजगीर. चांपा स्टेशनों में रेलयात्री सुविधाओं के लिए भी किया आग्रह

रेल सुविधाएं बढ़वाने सजग है हमारी सांसद जी-नये रेल कॉरिडोर में प्रस्तावित गिरौधपुरी रेलवे स्टेशन का नाम बाबा गुरु घासीदास रखने एवं एक ट्रेन का नामकरण भी गुरु घासीदास जी के नाम पर करने की मांग करी सांसद कमलेश जांगड़े ने. रेल मंत्री से नैला जांजगीर. चांपा स्टेशनों में रेलयात्री सुविधाओं के लिए भी किया आग्रह kshititech
मोदी सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
रेल सुविधाएं बढ़वाने सजग है हमारी सांसद जी-नये रेल कॉरिडोर में प्रस्तावित गिरौधपुरी रेलवे स्टेशन का नाम बाबा गुरु घासीदास रखने एवं एक ट्रेन का नामकरण भी गुरु घासीदास जी के नाम पर करने की मांग करी सांसद कमलेश जांगड़े ने. रेल मंत्री से नैला जांजगीर. चांपा स्टेशनों में रेलयात्री सुविधाओं के लिए भी किया आग्रह kshititech
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े

नये रेल कॉरिडोर में प्रस्तावित गिरौधपुरी रेलवे स्टेशन का नाम बाबा गुरु घासीदास रखने एवं एक ट्रेन का नामकरण भी गुरु घासीदास जी के नाम पर करने की मांग करी सांसद कमलेश जांगड़े ने. रेल मंत्री से नैला जांजगीर. चांपा स्टेशनों में रेलयात्री सुविधाओं के लिए भी किया आग्रह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सभी रेलवे स्टेशनों में रेल यात्री सुविधाओं एवं महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों के ठहराव के लिए मोदी सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है. तथा सांसद जी ने सबसे महत्वपूर्ण मांग के अनुरूप नई रेल कारीडोर में प्रस्तावित गिरोधपुरी धाम जो कि बाबा गुरु घासीदास जी की पवित्र धर्म स्थली है वहां के प्रस्तावित रेलवे स्टेशन का नाम बाबा गुरु घासीदास जी के नाम पर करने की मांग की है, सांसद जी ने केंद्रीय रेल मंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव जी से सौजन्य भेंट कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित जांजगीर–चांपा लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न महत्वपूर्ण जनहितकारी मांगों से अवगत कराया है

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने उपरोक्त मुलाकात को स्वयं सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया है कि उन्होंने रेल मंत्री जी से छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली किसी एक प्रमुख ट्रेन का नाम महान संत, समाज सुधारक एवं सतनाम पंथ के प्रवर्तक संत गुरु घासीदास बाबा जी के नाम पर रखने तथा खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा नई रेल परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित गिरौदपुरी रेलवे स्टेशन का नाम संत गुरु घासीदास बाबा जी के नाम पर रखने का आग्रह की।साथ ही नैला में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, मिशन अस्पताल चांपा समपार पर अंडरब्रिज निर्माण, नहरिया बाबा मंदिर के समीप श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुट ओवरब्रिज निर्माण, रेलवे स्टेशनों में यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नैला जांजगीर में गोंडवाना एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित चांपा में गीतांजलि एक्सप्रेस एवं कामाख्या–कर्मभूमि एक्सप्रेस जैसी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग भी रखी।जांजगीर–चांपा लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मेरा सतत प्रयास जारी रहेगा। रेलवे से जुड़े मुद्दे हों या जनहित से संबंधित अन्य आवश्यकताएँ—क्षेत्र की जनता के हित में हर संभव पहल करती रहूंगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading