शक्ति जिले के वरिष्ठ नागरिकों का मोतियाबिंद ऑपरेशन एम्स रायपुर में होगा निशुल्क  20 मार्च तक करवा सकते हैं अपना पंजीयन. रायपुर आने जाने की व्यवस्था भी रहेगी निशुल्क. समाज कल्याण विभाग शक्ति ने दी जानकारी

शक्ति जिले के वरिष्ठ नागरिकों का मोतियाबिंद ऑपरेशन एम्स रायपुर में होगा निशुल्क  20 मार्च तक करवा सकते हैं अपना पंजीयन. रायपुर आने जाने की व्यवस्था भी रहेगी निशुल्क. समाज कल्याण विभाग शक्ति ने दी जानकारी kshititech

शक्ति जिले के वरिष्ठ नागरिकों का मोतियाबिंद ऑपरेशन एम्स रायपुर में होगा निशुल्क 20 मार्च तक करवा सकते हैं अपना पंजीयन रायपुर आने जाने की व्यवस्था भी रहेगी निशुल्क

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य के मोतियाबिनद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों का सर्जरी, भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में निःशुल्क कराया जाना है। उक्त शिविर में जिला सक्ती के मोतियाबिन्द से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों को एम्स रायपुर ले जाने वापस लाने हेतु समाज कल्याण विभाग, जिला सक्ती द्वारा निःशुल्क आवागमन की व्यवस्था की गयी है। अतः जिले के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो मोतियाबिन्द से पीड़ित हो उक्त शिविर में सम्मिलित होकर निःशुल्क मोतियाबिन्द का सर्जरी करा सकते हैं। शिविर में सम्मिलित होने वाले वरिष्ठ नागरिक अपना आधार कार्ड, एक फोटो के साथ दिनांक 20.03.2026 तक जिला कार्यालय समाज कल्याण, जिला सक्ती में उपस्थित होकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए श्री मनोज 6267198025 से सम्पर्क कर सकते है। कुमार साहू कम्प्यूटर ऑपरेटर मो.नं. पर अपनी जानकारी दें. उपरोक्त जानकारीसहायक संचालक समाज कल्याण जिला सक्ती (छ.ग.) द्वारा जनहित में प्रदान की गई है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading