बड़ी खबर-छत्तीसगढ़ में भाजपा का प्रदेश स्तर का नेता कर रहा था अफीम की खेती, प्रदेश भाजपा ने 7 मार्च को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, तत्काल कर दिया निलंबित, राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक थे नेताजी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के बड़े-बड़े भाजपा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाई है अफीम की खेती करने वाले नेताजी ने

बड़ी खबर-छत्तीसगढ़ में भाजपा का प्रदेश स्तर का नेता कर रहा था अफीम की खेती, प्रदेश भाजपा ने 7 मार्च को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, तत्काल कर दिया निलंबित, राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक थे नेताजी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भाजपा नेता विनय ताम्रकार पार्टी से निलंबित कर दिए गए है, दुर्ग के फार्महाउस में अफीम की खेती करने का उन पर संगीन आरोप है, 6 मार्च को एक लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम विनय ताम्रकार के दुर्ग स्थित फार्म हाउस में जांच के लिए पहुंची थी. यहां डेढ़ एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती करना पाया गया. इस घटना का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए.इसके बाद भाजपा नेता को पार्टी से निलंबित कर दिया गया, भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती के बाद प्रदेश में सियासी हलचल भी तेज है. दुर्ग के भाजपा नेता विनायक ताम्रकर पर अफीन की खेती करने का आरोप लगा. मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हो गई. इसके बाद 7 मार्च शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से एक पत्र जारी कर ताम्रकार को निलंबित कर दिया गया. पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. साथ ही, विनायक भाजपा के राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक भी थे. भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय की ओर से उन्हें इस पद से भी हटा दिया गया है.

डेढ़ एकड़ से अधिक जमीन पर अफीम की खेती

बता दें कि बीते 6 मार्च को एक लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस और प्रशासन की टीम विनय ताम्रकार के दुर्ग जिले के समुदाय स्थित फार्म हाउस में जांच के लिए पहुंची थी. यहां डेढ़ एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती करना पाया गया. इस घटना का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. इतना ही नहीं मामला सामने आने के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ समुदाय स्थित घटनास्थल भी पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद सियासी हलचल और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. अल्लाह के इस बीच भाजपा ने अपने नेता पर कार्रवाई कर दी है.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading