होली का अद्भुत आनंद- रंग दे शक्ति,होली महोत्सव 1 मार्च को धूमधाम से संपन्न, 5 घंटे तक झूमता रहा शहर, शहर के शुभम ग्रीन्स में आयोजित था कार्यक्रम, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर, समाज सेविका रीना सहित दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत, प्रांजल राजपूतानी सहित पूरे आयोजन टीम की हुई जबरदस्त प्रशंशा




रंग दे शक्ति,होली महोत्सव 1 मार्च को धूमधाम से संपन्न, 5 घंटे तक झूमता रहा शहर, शहर के शुभम ग्रीन्स में आयोजित था कार्यक्रम, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर, समाज सेविका रीना सहित दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति शहर के शुभम ग्रीन्स में 1 मार्च रविवार को सम्पन्न होली महोत्सव रंग दे शक्ति शहर के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम को शहरवासियों का अभूतपूर्व सहयोग मिला और पूरे उत्साह के साथ लोगों ने भागीदारी की। रंग दे शक्ति कार्यक्रम में उपस्थित लोग करीब 5 घंटे तक लगातार रंगों और संगीत की धुन पर थिरकती नजर आए। तो वहीं नगरवासियों के अनुसार कार्यक्रम का एम्बियंस बेहद धमाकेदार और ऊर्जा से भरपूर था। सचमुच, सभी ने रंग दे शक्ति के संग होली के रंगों का भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं नगर पालिका शक्ति की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती रीना नरेश गेवाड़ीन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल में उपस्थित लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ने कहा कि शहर की तरक्की ही उनका मुख्य उद्देश्य है,और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन शहर को नई पहचान देते हैं। तथा श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि शहर की जनता मुझे श्यामू भैया के नाम से अपने मददगार के रूप में देखती है, तथा में पूरी जनता का आभारी हूं, एवं आज इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूं, कि ऐसे आयोजनों में शहर वासियों को शामिल होने का अवसर प्रदान किया, तथा प्रमुख रूप से प्रांजल राजपूतानी जो की शहर में सदैव रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में अग्रणी रहती है, उसकी प्रतिभा को भी मैं नमन करता हूं
वहीं नगर पालिका परिषद शक्ति के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवीका श्रीमती नरेश रीना नरेश गेवाडीन ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। तथा रीना ने कहा कि शहर के हृदय स्थल में होली पर्व पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निश्चित रूप से एक अच्छा प्रयास है, तथा वर्ष भर हम विभिन्न अवसरों पर ऐसे आयोजन के माध्यम से एक दूसरे से मिलकर उन्हें बधाइयां देते हैं, शुभम ग्रीन्स में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जहां शहर सहित आसपास के क्षेत्र के लोग पहुंचे थे, तो वहीं पूरे परिसर को होली त्यौहार के अनुरूप बहुत ही सुंदर ढंग से सुसज्जित किया गया था, तथा ऐसा आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश में कहीं देखने को नहीं मिलता, इस भव्य आयोजन का सफल संचालन शक्ति के प्रतिष्ठित रॉयल डांस स्टूडियो की डायरेक्टर प्रांजल राजपूतानी, अर्बन युवा प्रोडक्शन के डायरेक्टर हिमांशु राठौर ने किया,एवम सभी की मेहनत और कुशल प्रबंधन ने कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया
रंग दे शक्ति कार्यक्रम का प्रजेंटेशन आयुष मोबाइल द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के पावर्ड बाय चश्मा संसार एवं को-पावर्ड बाय The Ritviz Cafe रहे।इस आयोजन में अनेक प्रतिष्ठानों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें शक्ति कंस्ट्रक्शन,बब्बी मेकओवर, अभिलाषा रेस्टोरेंट, श्याम मार्ट, बिट्टू कैफे, रॉयल फ्लावर्स, केजीएन टायर्स, डाटा क्राफ्ट, ए स्क्वायर, राठौर इलेक्ट्रॉनिक्स, चिड़ियाघर, लक्ष्मी मोबाइल,ममता मोबाइल, जिंदल वर्ल्ड स्कूल कंचनपुर, प्रेम वीडियो वर्ल्ड,एमके मेकओवर, सहित विभिन्न संस्थाओं का सराहनीय योगदान रहा,कार्यक्रम में जाने-माने युवा समाजसेवी प्रतीक जिंदल ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया,मंच संचालन श्री राजवीर ने प्रभावशाली अंदाज में किया, वहीं साउंड ऑपरेशन की जिम्मेदारी Hype Music ने निभाई। बेहतरीन ध्वनि व्यवस्था ने पूरे माहौल को और भी जोशीला बना दिया।अंत में रॉयल डांस स्टूडियो की संचालक प्रांजल राजपूतानी ने सभी पत्रकार संघों एवं सहयोगियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।रंग दे शक्ति” होली महोत्सव ने शहर को एक नई ऊर्जा, एकता और उत्साह का संदेश दिया और यह आयोजन लंबे समय तक शहरवासियों की यादों में बना रहेगा






