बाराद्वार को मिली बड़ी सौगात- भाजपा नेताओं की मांग पर बाराद्वार शहर में खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय, 24 फरवरी के आम बजट में मिली स्वीकृति, पूर्व विधायक खिलावन साहू के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक कलानौरिया, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया सहित पार्षदों ने दिया था वित्त मंत्री जी को ज्ञापन




भाजपा नेताओं की मांग पर बाराद्वार शहर में खुलेगा उप पंजियक कार्यालय, 24 फरवरी के आम बजट में मिली स्वीकृति, पूर्व विधायक खिलावन साहू के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक कलानौरिया, सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया सहित पार्षदों ने दिया था वित्त मंत्री जी को ज्ञापन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- बाराद्वार शहर सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को अब रजिस्ट्री करवाने के लिए दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 24 फरवरी को प्रस्तुत अपने आम बजट में बाराद्वार नगर में उप पंजियक कार्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान कर दी है, तथा उपरोक्त मांग पिछले दिनों सक्ती के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू के कुशल नेतृत्व में पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कलानौरिया,नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया एवं जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मिलकर उन्हें ज्ञापन प्रेषित किया था, तथा भाजपा नेताओं की मांग पर वित्त मंत्री जी ने सदभावना पूर्वक विचार करते हुए एवं क्षेत्र के नागरिकों को सुविधाएं देने की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है
बाराद्वार शहर में उप पंजीयक कार्यालय की स्वीकृति मिलने से जहां पूरे क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है, तो वहीं नगर पंचायत नया बाराद्वार के नागरिको के द्वारा आभार व्यक्त किया गया है एवम भाजपा नेताओं ने कहा है कि आने वाले समय में इसका लाभ आम जनता को और तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव के लोगों को मिलेगा, उपपंजीयक कार्यालय की बजट में स्वीकृति मिलने पर नारायण कुर्रे अध्यक्ष नगरपंचायत द्वार प्रदेश के मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री ओपी चौधरी प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब ,जांजगीर चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू जिला अध्यक्ष टिकेश्वर ग्वेल का आभार व्यक्त किया गया है,ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पूर्व नगरपंचायत उपाध्यक्ष अशोक कलानौरिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ,सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया एवम नगर पंचायत के पार्षदों द्वारा वित्त मंत्री जी से मिलकर उपपंजीयक कार्यकाल खोले जाने की मांग की गई थी



