*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

मन की शांति प्राप्त करने गौतम अडानी पहुंचे बाबा बैजनाथ के दरबार में,अडानी ने कहा- बहुत दिनों से इच्छा थी बाबा के पास आने की

मन की शांति प्राप्त करने गौतम अडानी पहुंचे बाबा बैजनाथ के दरबार में,अडानी ने कहा- बहुत दिनों से इच्छा थी बाबा के पास आने की kshititech
अदानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी
मन की शांति प्राप्त करने गौतम अडानी पहुंचे बाबा बैजनाथ के दरबार में,अडानी ने कहा- बहुत दिनों से इच्छा थी बाबा के पास आने की kshititech
देवघर में बाबा के गर्भ ग्रह में पूजा करते हुए गौतम अडानी

मन की शांति प्राप्त करने गौतम अडानी पहुंचे बाबा बैजनाथ के दरबार में,अडानी ने कहा- बहुत दिनों से इच्छा थी बाबा के पास आने की

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कहते हैं झारखंड प्रदेश के देवघर में स्थित बाबा बैजनाथ जहां शिव भक्तों की आस्था के सबसे बड़े केंद्र हैं, तो वहीं बाबा बैजनाथ के दरबार में देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियां भी एक सामान्य भक्त की हैसियत से पहुंचती है,इसी श्रृंखला में दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपति एवं भारत देश में जिन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में अपना परचम लहराया है, तथा जो हमेशा केंद्र की विपक्षी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के रडार पर रहते हैं, ऐसे अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी बाबा बैजनाथ धाम के दरबार पर पहुंचे तथा उन्होंने वहां पहुंचकर जहां पूजा अर्चना की तो वहीं उन्होंने कहा की मेरी बहुत दिनों से इच्छा थी कि बाबा धाम में आकर दर्शन करूं। आज बाबा बैद्यनाथ के चरणों में माथा टेककर मन की शांति प्राप्त करने हेतु मैं यहां आया हूं। बाबा से मेरी यही प्रार्थना है कि झारखंड के साथ पूरे भारत को सुख, शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद दें

यह मेरे लिए अलौकिक क्षण था-अडानी

झारखंड के बाबा बैजनाथ धाम में अदानी ग्रुप के चैयरमेन गौतम अडानी ने पूजा अर्चना की, तथा पूजा अर्चना के पश्चात जब अदानी बाहर निकले,तो उन्होंने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के माध्यम से लिखा है कि देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर लगा मानो सदियों की आस्था आज भी उसी जीवंत रूप में धड़क रही है।महादेव को शक्ति, संयम और संकल्प का प्रतीक क्यों कहा जाता है, यह अहसास यहाँ आकर और प्रबल होता है।इस पवित्र स्थल में अपनी सेवाएं देने वाले शासन-प्रशासन, सफाईकर्मियों और सुरक्षा बलों का हृदय से आभार।मैंने झारखंड समेत पूरे देश के सुख, शांति और समृद्धि के लिए बाबा से प्रार्थना की।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button