*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

विधायकों से भी बड़े हैं प्रदेश अध्यक्ष,जेठा टोल प्लाजा के प्रतिनिधि ने कहीं यह बात, प्रदेश अध्यक्ष एवं सभापतियों का नहीं लगता टोल में पैसा, कलेक्टर तोपनो के निरीक्षण के दौरान मिली भारी अनियमितताएं,तोपनो साहब ने कहा-जल्द ही दर्ज कराएंगे मैनेजर के खिलाफ FIR, ओवरलोड वाहनों के जुर्माने की राशि कर्मचारियों के निजी खातों में

विधायकों से भी बड़े हैं प्रदेश अध्यक्ष,जेठा टोल प्लाजा के प्रतिनिधि ने कहीं यह बात, प्रदेश अध्यक्ष एवं सभापतियों का नहीं लगता टोल में पैसा, कलेक्टर तोपनो के निरीक्षण के दौरान मिली भारी अनियमितताएं,तोपनो साहब ने कहा-जल्द ही दर्ज कराएंगे मैनेजर के खिलाफ FIR, ओवरलोड वाहनों के जुर्माने की राशि कर्मचारियों के निजी खातों में kshititech

विधायकों से भी बड़े हैं प्रदेश अध्यक्ष,जेठा टोल प्लाजा के प्रतिनिधि ने कहीं यह बात, प्रदेश अध्यक्ष एवं सभापतियों का नहीं लगता टोल में पैसा, कलेक्टर तोपनो के निरीक्षण के दौरान मिली भारी अनियमितताएं,तोपनो साहब ने कहा-जल्द ही दर्ज कराएंगे मैनेजर के खिलाफ FIR, ओवरलोड वाहनों के जुर्माने की राशि कर्मचारियों के निजी खातों में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति जिले का जेठा टोल प्लाजा इन दोनों चर्चाओं में है,तथा आए दिन टोल प्लाजा प्रबंधन के द्वारा की जा रही मनमानी से जहां NHI के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं,तो वहीं टोल प्लाजा में हो रही अनियमिताओं की शिकायत भी शक्ति जिले के कलेक्टर तोपनो साहब तक पहुंची, जिस पर कलेक्टर साहब ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, तो वहां पाया तो कि NHI के नियमों का पालन प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है, एवं मैनेजर स्वयं वहां से नदारद था, एवं कलेक्टर साहब ने बताया कि कुछ लोगों ने टोल प्लाजा में ओवरलोड वाहनों पर लिए जाने वाले जुर्माने को टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा अपने निजी खातों में लिए जाने की जानकारी दी थी, जिस पर जांच की गई एवं पूरा मामला सही पाया गया तथा इस पर शीघ्र ही स्थानीय टोल प्लाजा प्रबंधन के खिलाफ FIR करवाने की भी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही कलेक्टर साहब ने कहा कि शक्ति के टोल प्लाजा में कुछ लोगों से अभद्रता किए जाने की भी शिकायतें मिली थी, तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस पूरे मामले की जांच की जाएगी, कलेक्टर साहब ने बताया कि टोल प्लाजा प्रबंधन के द्वारा मोटरसाइकिल वाहनों के निकलने के लिए भी रास्ता नहीं बनाया गया है, जिसकी भी शिकायतें मिली थी, तथा मौके पर जाकर उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं

टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने कहा-विधायकों से भी बड़े हैं प्रदेश अध्यक्ष

जेठा टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने भेंटवार्ता में बताया कि विधायकों से भी बड़े प्रदेश अध्यक्ष होते हैं, तथा हमारे टोल प्लाजा से निकलने वाले प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ियों का हम टोल शुल्क नहीं लेते,इसके अलावा बड़े नेता तथा विधायक, सांसदों के प्रतिनिधि भी यहां से गुजरते हैं,जिनका हमारे द्वारा टोल नहीं लिया जाता, वहीं मौके पर उपस्थित टोल प्लाजा के प्रतिनिधि ने कहा कि चूंकि ऐसा गजट में नहीं है,किंतु हम इनसे पैसा नहीं लेते

तानाशाही पर उतर आया है जेठा टोल प्लाजा प्रबंधन

शक्ति जिले के कलेक्टर कार्यालय के ठीक बगल में स्थापित टोल प्लाजा प्रबंधन तानाशाही पर उतर आया है, विगत महीनो टोल प्लाजा प्रबंधन ने कलेक्टर कार्यालय के बगल से निकलने वाली सड़क पर लोहे के बड़े खंबे लगाकर आम रास्ते को ही बंद कर दिया था, जिस पर नागरिकों द्वारा शिकायत किए जाने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जाकर खंभो को हटवाया तथा टोल प्लाजा प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई थी

हमें मिला है सिर्फ वसूली का ठेका
.
जेठा टोल प्लाजा प्रबंधन के प्रतिनिधि ने बताया कि हमें कंपनी द्वारा सिर्फ वसूली करने का ठेका दिया गया है, हमको बाकी किसी से कोई मतलब नहीं है, तथा हमारे टोल प्लाजा के पास एंबुलेंस इत्यादि की सुविधा नहीं है, एवं आने वाले लोगों के लिए पानी एवं बैठने की व्यवस्था उपलब्ध है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button