पत्रकारों के लिए गौरवशाली क्षण- अजीत मिश्रा ने ली प्रेस क्लब के अध्यक्ष की शपथ, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिलाई शपथ,दिग्गज हस्तियां रही मौजूद, पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए दी 8 करोड़ की स्वीकृति

पत्रकारों के लिए गौरवशाली क्षण- अजीत मिश्रा ने ली प्रेस क्लब के अध्यक्ष की शपथ, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिलाई शपथ,दिग्गज हस्तियां रही मौजूद, पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए दी 8 करोड़ की स्वीकृति kshititech
शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते डिप्टी सीएम साहब
पत्रकारों के लिए गौरवशाली क्षण- अजीत मिश्रा ने ली प्रेस क्लब के अध्यक्ष की शपथ, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिलाई शपथ,दिग्गज हस्तियां रही मौजूद, पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए दी 8 करोड़ की स्वीकृति kshititech
प्रेस क्लब बिलासपुर के पदाधिकारी शपथ लेते हुए
पत्रकारों के लिए गौरवशाली क्षण- अजीत मिश्रा ने ली प्रेस क्लब के अध्यक्ष की शपथ, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिलाई शपथ,दिग्गज हस्तियां रही मौजूद, पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए दी 8 करोड़ की स्वीकृति kshititech
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम साहब अभिवादन स्वीकार करते हुए

अजीत मिश्रा ने ली प्रेस क्लब के अध्यक्ष की शपथ, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिलाई शपथ,दिग्गज हस्तियां रही मौजूद, पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए दी 8 करोड़ की स्वीकृति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- प्रेस क्लब बिलासपुर के नए अध्यक्ष के रूप में अजीत मिश्रा एवं उनकी पूरी टीम ने 20 फरवरी को शपथ ली, प्रेस क्लब बिलासपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नई टीम को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने की। विशेष अतिथियों के रूप में कोटा विधायक अटल वास्तव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर मती पूजा विधानी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी तथा नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न चुनाव में अजीत मिश्रा प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप परिहार, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, सह सचिव हरिशंकर गंगवानी तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में कैलाश यादव चुने गए हैं।

प्रेस क्लब बिलासपुर के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और एकजुटता के साथ यह टीम बिलासपुर का नाम और ऊंचा करेगी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब से अनेक वरिष्ठ पत्रकार निकले हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर को पहचान बनाई है। नई टीम इस गौरव को और आगे बढ़ाएगी। उन्होंने पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बताते हुए कहा कि इसमें निरंतर मेहनत, प्रतिबद्धता और निष्पक्षता की आवश्यकता होती है। बड़ी संख्या में जुड़े नए पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने इसमें राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों को भी आमंत्रित करने का सुझाव दिया। उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही प्रेस क्लब भवन के कायाकल्प का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने न्यायधानी की गरिमा के अनुरूप प्रेस क्लब को मजबूत बनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ प्रेस को माना गया है। मीडिया न केवल राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखती है, बल्कि बिलासपुर के हितों के लिए संघर्ष में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि प्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों पर राजधानी रायपुर में उच्च स्तरीय बैठकों में चर्चा कर निर्णय लिया जाना इसकी प्रभावशीलता का प्रमाण है विधायक अटल वास्तव ने कहा कि प्रेस क्लब केवल समाचार प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय हितों की रक्षा में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। बिलासपुर में रेलवे जोन और केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना में प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रेस क्लब की निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि बिलासपुर को उसका वाजिब हक दिलाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नव निर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने आभार व्यक्त किया। गरिमामय आयोजन में बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह ने प्रेस क्लब की नई टीम के प्रति विश्वास और अपेक्षाओं को नई दिशा दी

पत्रकारों के लिए गौरवशाली क्षण- अजीत मिश्रा ने ली प्रेस क्लब के अध्यक्ष की शपथ, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिलाई शपथ,दिग्गज हस्तियां रही मौजूद, पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए दी 8 करोड़ की स्वीकृति kshititech
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद गणमान्य नागरिक

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading