*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने ली किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम के अंतर्गत जिले के प्रमुख अधिकारियों की जरूरी बैठक, पुलिस विभाग के भी अधिकारी रहे मौजूद,24 फरवरी को सांसद लेगी दिशा समिति की बैठक, 20 को होगी परामर्शदात्री समिति की बैठक, बिहान योजना से कविता साहू बनी आत्मनिर्भर

शक्ति जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने ली किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम के अंतर्गत जिले के प्रमुख अधिकारियों की जरूरी बैठक, पुलिस विभाग के भी अधिकारी रहे मौजूद,24 फरवरी को सांसद लेगी दिशा समिति की बैठक, 20 को होगी परामर्शदात्री समिति की बैठक, बिहान योजना से कविता साहू बनी आत्मनिर्भर kshititech
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बैठक लेते हुए
शक्ति जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने ली किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम के अंतर्गत जिले के प्रमुख अधिकारियों की जरूरी बैठक, पुलिस विभाग के भी अधिकारी रहे मौजूद,24 फरवरी को सांसद लेगी दिशा समिति की बैठक, 20 को होगी परामर्शदात्री समिति की बैठक, बिहान योजना से कविता साहू बनी आत्मनिर्भर kshititech

शक्ति जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने ली किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम के अंतर्गत जिले के प्रमुख अधिकारियों की जरूरी बैठक, पुलिस विभाग के भी अधिकारी रहे मौजूद,24 फरवरी को सांसद लेगी दिशा समिति की बैठक, 20 को होगी परामर्शदात्री समिति की बैठक, बिहान योजना से कविता साहू बनी आत्मनिर्भर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग सक्ती द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 संशोधित अधिनियम 2021, नियम 2016 के अंतर्गत नवगठित विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स (शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड लाइन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई) के नव नियुक्त कर्मचारियों हेतु क्षमतावर्धन कार्यशाला का कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम का उद्देश्य बालकों को दंडित करना नहीं, बल्कि उनका सुधार, पुनर्वास एवं संरक्षण सुनिश्चित करना है। उन्होंने पुलिस एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बालकों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें मार्गदर्शन एवं संरक्षण प्रदान किया जाए। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बाल संरक्षण कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, कार्यशाला में जिले में बालकों से संबंधित विभिन्न कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लागू करते समय सदभावपूर्ण परिस्थितियों का निर्माण एवं विभिन्न योजनाओं के समन्वय को सुनिश्चित करने हेतु उन्हें बाल सुलभ एवं सम्मानजनक वातावरण प्रदान किए जाने संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा अपनाई जाने वाली कार्यवाही की प्रक्रिया, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुति एवं समन्वय के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, पुलिस अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भारत निर्वाचन आयोग ने असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

सक्ती-निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त श्री सुखबीर सिंह संधू एवं श्री विवेक जोशी के साथ 17 फरवरी को गुवाहाटी में असम के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की विस्तृत एवं व्यापक,दो दिवसीय (17 एवं 18 फरवरी) समीक्षा दौरे के प्रथम दिन आयोग ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों-आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, असम गण परिषद, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल तथा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए,आयोग ने प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने विचार, चिंताएं एवं सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया, जिससे राज्य में आगामी चुनाव पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सकें। अधिकांश राजनीतिक दलों ने अनुरोध किया कि चुनाव एक चरण में अथवा अधिकतम दो चरणों में आयोजित किए जाएं। साथ ही, दलों ने बिहू उत्सव को ध्यान में रखते हुए मतदान तिथियां निर्धारित करने का आग्रह किया।राजनीतिक दलों ने असम में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (Special Revision) की प्रक्रिया की सामान्यतः सराहना की। राज्य में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न दलों द्वारा सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी दिए गए।राजनीतिक दलों के साथ बैठक के उपरांत आयोग ने आईजी, डीआईजी, जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनाव योजना, ईवीएम प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, चुनाव कार्मिकों के प्रशिक्षण, जब्ती कार्रवाई, कानून-व्यवस्था तथा मतदाता जागरूकता एवं आउटरीच गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव संविधान, प्रासंगिक अधिनियमों तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कड़ाई से संपन्न कराए जाएं। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं राज्य प्रशासन को पूर्ण निष्पक्षता के साथ कार्य करने तथा राजनीतिक दलों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आयोग ने निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों को उत्सवपूर्ण, स्वागत योग्य एवं मतदाता-अनुकूल बनाया जाए, ताकि मतदाताओं को सुखद एवं सहज मतदान अनुभव प्राप्त हो। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों (फेक न्यूज) की सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सफलता की कहानी-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” बना सहारा, मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह की श्रीमती कविता साहू बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

  सक्ती-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को स्व सहायता समूहों के माध्यम से संगठित कर उन्हें स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता, बैंक लिंकेज, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। बिहान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय में वृद्धि करना तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।इसी योजना के अंतर्गत जिला सक्ती के जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम सिंघरा में मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह संचालित किया जा रहा है। इस समूह में कुल 10 महिलाएं सदस्य हैं, जो नियमित बचत एवं बैठक के माध्यम से समूह की गतिविधियों का संचालन करती हैं। समूह का बैंक खाता इंडियन बैंक शाखा सिंघरा में संचालित है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती कुंती साहू एवं सचिव श्रीमती रमा दुबे हैं। यह समूह उन्नति महिला क्लस्टर संगठन सिंघरा से जुड़ा हुआ है तथा बिहान योजना के मार्गदर्शन में निरंतर कार्य कर रहा है। समूह का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना एवं उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है।मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती कविता साहू ने बिहान योजना के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है। बिहान योजना के अंतर्गत उन्हें सीआईएफ से 20,000 रुपये, आरएफ से 5,000 रुपये, बैंक लिंकेज से 30,000 रुपये तथा लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 1,00,000 रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस प्रकार उन्हें समूह के माध्यम से कुल 1,55,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वयं की ओर से 1,45,000 रुपये का निवेश किया। इस प्रकार कुल 2,50,000 रुपये की लागत से उन्होंने अपने गांव में आटा चक्की एवं फैंसी स्टोर्स का व्यवसाय प्रारंभ किया। श्रीमती कविता साहू द्वारा संचालित इस व्यवसाय से उन्हें प्रतिमाह आटा चक्की से 6,000 रुपये तथा फैंसी स्टोर्स से 9,000 रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही वे बैंक मित्र के रूप में कार्य करते हुए 2,700 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। इस प्रकार उनकी कुल मासिक शुद्ध आय 17,700 रुपये हो गई है। इस आय से वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही हैं तथा आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं,बिहान योजना से जुड़कर मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास एवं सामाजिक भागीदारी भी बढ़ी है। श्रीमती कविता साहू की यह सफलता समूह की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है। यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण एवं महिला आत्मनिर्भरता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है और क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है

जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक होगी आयोजित

सक्ती-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक 20 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक में पिछली परामर्शदात्री समिति की बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, जिले में बैंकिंग गतिविधि पर चर्चा, राष्ट्रीय मापदंडों की समीक्षा, वार्षिक साख योजना 2025-26 लक्ष्य एवं प्रगति पर चर्चा, शासकीय योजनान्तर्गत ऋण वितरण पर चर्चा, किसान क्रेडिट कार्ड पर चर्चा, किसानों की आय वृद्धि करने पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की समीक्षा, इनऑपरेटिव बैंक अकाउंट्स तथा डीईए फंड को ऑपरेटिव कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। उक्त बैठक में जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं

दिशा समिति की बैठक 24 फरवरी को

सक्ती-लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में 24 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय सक्ती के सभाकक्ष में दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने सभी संबंधित सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

स्टार्टअप जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन

सक्ती-जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सक्ती द्वारा आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जैजैपुर और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), हसौद में “स्टार्टअप अवेयरनेस वर्कशॉप” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सक्ती द्वारा विद्यार्थियों को स्टार्टअप के प्रति प्रेरित करते हुए “छत्तीसगढ़ स्टार्टअप पैकेज” तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं अनुदानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित युवक-युवतियों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यशाला में विभिन्न विद्यार्थियों ने भाग लेकर योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

शक्ति जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने ली किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम के अंतर्गत जिले के प्रमुख अधिकारियों की जरूरी बैठक, पुलिस विभाग के भी अधिकारी रहे मौजूद,24 फरवरी को सांसद लेगी दिशा समिति की बैठक, 20 को होगी परामर्शदात्री समिति की बैठक, बिहान योजना से कविता साहू बनी आत्मनिर्भर kshititech
छत्तीसगढ़ शासन की योजना से कविता साहू बनी आत्मनिर्भर

प्रातिक्रिया दे

Back to top button