शक्ति के शुभम ग्रीन्स में अब 1 मार्च को होली पर होगा रंग दे शक्ति कार्यक्रम, तारीखों में हुआ संशोधन,प्रांजल राजपूतानी ने दी जानकारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि तो वही जानी-मानी हस्ती रीना गेवाड़ीन भी रहेगी मौजूद

शक्ति के शुभम ग्रीन्स में अब 1 मार्च को होली पर होगा रंग दे शक्ति कार्यक्रम, तारीखों में हुआ संशोधन,प्रांजल राजपूतानी ने दी जानकारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि तो वही जानी-मानी हस्ती रीना गेवाड़ीन भी रहेगी मौजूद kshititech

शक्ति के शुभम ग्रीन्स में अब 1 मार्च को होली पर होगा रंग दे शक्ति कार्यक्रम, तारीखों में हुआ संशोधन’,प्रांजल राजपूतानी ने दी जानकारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि तो वही जानी-मानी हस्ती रीना गेवाड़ीन भी रहेगी मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
.
सक्ति- शहर में आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक कार्यक्रम “रंग दे सक्ति” अब पूर्व निर्धारित तिथि से पहले आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की नई तिथि 1 मार्च (रविवार) तय की गई है। आयोजन स्थल पूर्ववत शुभम ग्रीन्स हटरी चौक शक्ति रहेगा और कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने आश्वस्त किया है कि कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।इस भव्य आयोजन की कमान अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रांजल राजपूतानी के हाथों में रहेगी। कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण अर्बन युवा प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है, जो युवाओं को मंच प्रदान करने के लिए क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। साथ ही शहर की जानी-मानी हस्ती रीना गेवाडीन की गरिमामयी उपस्थिति भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।रंग दे सक्ति का उद्देश्य शहर की प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं में रचनात्मक ऊर्जा का संचार करना है। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रेरणात्मक गतिविधियों का संगम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।शहरवासियों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading