धन्यवाद सांसद जी- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर समय पूर्व सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी को मिली पड़ी राहत,BHEL द्वारा बहाल किए गए कर्मचारी, 14 फरवरी को संगठनों ने भोपाल प्रवास पर सांसद जी का किया अभिनंदन



धन्यवाद सांसद जी- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर समय पूर्व सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी को मिली पड़ी राहत,BHEL द्वारा बहाल किए गए कर्मचारी, संगठनों ने भोपाल प्रवास पर सांसद जी का किया अभिनंदन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा सांसद चुने गए रायगढ़ जिले के देवेंद्र प्रताप सिंह ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के समय पूर्व सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों की मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए उनकी सेवानिवृत्ति को स्थगित कर पुनः बहाल करने में अपना अहम योगदान दिया है, तथा सांसद जी के 14 फरवरी को भोपाल प्रवास के दौरान ऐसे सभी कर्मचारियों ने उनका अभिनंदन किया,इस दौरान रायगढ़ के राज्य सभा सांसद एवं संसदीय समिति के सदस्य के भोपाल आगमन पर भेल भोपाल के अनुसूचित जनजाति एसोसिएशन एवं आल इंडिया भेल एमप्लाइज अनुसूचित जाति जनजाति फेडरेशन, कर्मचारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया, तथा संगठन ने सांसद जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी पहल पर उन्हें बहुत बड़ी राहत मिली है, जिस पर वे उनका साधुवाद ज्ञापित करते हैं, विदित हो कि विगत 22 तारीख़ को BHEL भोपाल द्वारा कर्मचारियों को समय पूर्व सेवानिवृत्ति दिया जा रहा था, जिसे सांसद महोदय के प्रयास से पुनः बहाल किया गया



