शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल में हुआ विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन, बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों से भी कराया जा रहा अवगत, मीडिया से संबंधित जानकारियों से रूबरू हुए विद्यार्थी

सक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल में आयोजित मीडिया पर एक विशेष सेमिनार एक नजर में
विद्यार्थियों को मीडिया की जानकारी देते हैं मीडिया के सदस्य
सेमिनार के संबंध में जानकारी देते विद्यालय के प्रिंसिपल

शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल में हुआ विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन, बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों से भी कराया जा रहा अवगत, मीडिया से संबंधित जानकारियों से रूबरू हुए विद्यार्थी

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति शहर के कंचनपुर में स्थित सीबीएसई माध्यम वाले प्रतिष्ठित जिंदल वर्ल्ड स्कूल में 8 अगस्त को मीडिया से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ-साथ मीडिया की महत्ता एवं मीडिया से संबंधित जानकारियां प्राप्त की तो वही इस विशेष सेमिनार के दौरान मीडिया के प्रतिनिधि में मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का भी बहुत ही सहजता पूर्ण ढंग से जवाब दिया, तथा उनकी जिज्ञासाओं को लेकर मीडिया के प्रतिनिधियों ने मीडिया के महत्व एवं विभिन्न विषयों पर जानकारी दी,आगंतुक मीडिया के प्रतिनिधियों का विद्यालय के प्राचार्य एवं सह प्राचार्य ने स्वागत करते हुए उनका परिचय कराया तथा विद्यार्थियों ने भी करतल ध्वनि के साथ आगंतुक मीडिया के प्रतिनिधियों का अभिवादन किया तथा इस दौरान प्रमुख रुप से मीडिया के सुमित शर्मा एवं रामनरेश यादव मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब दिया तथा वर्तमान में मीडिया कैसे अपने समाचारों का संकलन कर उसे पाठको तक पहुंचाता है, इसके बारे में जानकारी दी तथा मीडिया के पुराने इतिहास एवं वर्तमान स्वरूप पर भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया, अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading