क्रांति कुमार कॉलेज में कैरियर मार्गदर्शन एवं बौद्धिक परिचर्चा का हुआ आयोजन

क्रांति कुमार कॉलेज में कैरियर मार्गदर्शन एवं बौद्धिक परिचर्चा का हुआ आयोजन kshititech
कैरियर मार्गदर्शन एवं बौद्धिक परिचर्चा
क्रांति कुमार कॉलेज में कैरियर मार्गदर्शन एवं बौद्धिक परिचर्चा का हुआ आयोजन kshititech
कैरियर मार्गदर्शन एवं बौद्धिक परिचर्चा
क्रांति कुमार कॉलेज में कैरियर मार्गदर्शन एवं बौद्धिक परिचर्चा का हुआ आयोजन kshititech
कैरियर मार्गदर्शन एवं बौद्धिक परिचर्चा

क्रांति कुमार कॉलेज में कैरियर मार्गदर्शन एवं बौद्धिक परिचर्चा का हुआ आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर “विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की विकास तथा कैरियर मार्गदर्शन पर बौद्धिक परिचर्चा”का हुआ आयोजन । मुख्य अतिथि डॉ अंगेश चंद्रा ( सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय सारगांव) ,और प्रवीण कौशिक (कार्यक्रम अधिकारी रासेयो सारगांव) , संतोष जांगड़े (अतिथि व्याख्याता) पल्लवी प्रधान(अतिथि व्याख्याता) डॉ महेंद्र यादव (अतिथि व्याख्याता) उपस्थित थे।सबसे पहले अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात सभी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। डॉ अंगेश चंद्रा (युवा वैज्ञानिक ) ने छात्रों को रिसर्च की बारीकियों को बताया उन्होंने कहा कि आप सब कर सकते है पर इसके लिए आपको तार्किक और मेहनती होना जरूरी है ,आप सब ही इस देश के भविष्य है इसलिए अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करे और उसको पाने के लिए हर संभव प्रयास करे।उन्होंने मधुर गीत से शिविर को आनंद से परिपूर्ण कर दिया ।प्रवीण कौशिक कार्यक्रम अधिकारी ने सभी स्वयं सेवकों को व्यक्तित्व के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व को बताया ।सभी को शुभकामना देते हुए अपने करियर पर फोकस करने को कहा ।संतोष जांगड़े ने भी सभी को शुभकामना देते हुए प्रतियोगी परीक्षा के लिए अपने आप को तैयार करने को कहा क्योंकि जब तक आप मेहनत नहीं करेंगे लक्ष्य प्राप्त नहीं होगा।पल्लवी प्रधान ने भी सभी शिविरार्थियों को कहा कि “मेहनत का कोई विकल्प नहीं जितना ईमानदारी से मेहनत करेंगे सफलता उठीं जल्दी मिलेगी ।आभार प्रदर्शन प्रो हेमपुष्पा चंद्रा कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में प्रो ऋतु पटेल सहायक कार्यक्रम अधिकारी सहित समस्त स्वयं सेवक और ग्रामवासी शामिल हुए।उक्त जानकारी प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के द्वारा दिया गया ।उन्होंने बताया कि शिविर में नशामुक्ति,स्वच्छता,हेल्थ चेकअप जागरूकता के माध्यम से ग्रामीण जनता को प्रेरित किया जा रहा ।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading