*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह कल 7 फरवरी को शक्ति में, पत्रकार वार्ता को करेंगे संबोधित, जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी जानकारी



जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह कल शक्ति में, पत्रकार वार्ता को करेंगे संबोधित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रजनिश सिंह कल 7 फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा शक्ति के मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने बताया कि 7 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे से अखराभाटा स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है,जिसे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह संबोधित करेंगे,मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने सभी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यों को इस पत्रकार वार्ता में पहुंचने का आग्रह किया है



