*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति जिले के तीन विकासखंडों में चलेगा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम,10 से 25 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान, कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में सीएमएचओ मैडम सहित स्वास्थ्य विभाग जुटा तैयारियो में, सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, कॉलेजो में भी खिलाई जाएगी दवा

शक्ति जिले के तीन विकासखंडों में चलेगा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम,10 से 25 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान, कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में सीएमएचओ मैडम सहित स्वास्थ्य विभाग जुटा तैयारियो में, सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, कॉलेजो में भी खिलाई जाएगी दवा kshititech
शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो
शक्ति जिले के तीन विकासखंडों में चलेगा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम,10 से 25 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान, कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में सीएमएचओ मैडम सहित स्वास्थ्य विभाग जुटा तैयारियो में, सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, कॉलेजो में भी खिलाई जाएगी दवा kshititech
शक्ति जिले की सीएमएचओ डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल
शक्ति जिले के तीन विकासखंडों में चलेगा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम,10 से 25 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान, कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में सीएमएचओ मैडम सहित स्वास्थ्य विभाग जुटा तैयारियो में, सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, कॉलेजो में भी खिलाई जाएगी दवा kshititech
राष्ट्रीय फाइलेरिया मुक्त अभियान

शक्ति जिले के तीन विकासखंडों में चलेगा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम,10 से 25 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान, कलेक्टर साहब के निर्देशन में सीएमएचओ मैडम सहित स्वास्थ्य विभाग जुटा तैयारियो में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-सक्ती जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग जिला सक्ती द्वारा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (हाथीपांव) हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार विशेष अभियान को लेकर शक्ति जिले में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बताया कि 10 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक बूथ स्तर में स्कूल, आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा खिलाई जाएगी और 13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी तक मितानिन व आंगनबाड़ी के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी साथ ही 23 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक मापअप राउंड अंतर्गत छूटे हुए व्यक्तियों को दवा खिलाई जाएगी। डॉ श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बताया की शक्ति जिले के तीन विकासखंड शक्ति,जैजैपुर एवं डभरा में सामूहिक दवा सेवन का भी कार्यक्रम होगा, तो वहीं मालखरौदा विकासखंड में विगत महीनो करवाए गए सर्वे के अनुसार राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सिर्फ जांच का कार्यक्रम होगा एवं दवा सेवन का कार्यक्रम मालखरौदा विकासखंड में नहीं होगा, डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बताया की शक्ति जिले के जिलाधीश महोदय के दिशा निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को उपरोक्त अभियान के लिए बैठक के माध्यम से निर्देशित किया गया है, एवं जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में भी इस अभियान को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी पत्र लिखा गया है, तथा अधिक से अधिक राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर लोगों में जन जागरूकता हो तथा सामूहिक रूप से दवाइयो का सेवन सभी लोग करें यही स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है

फाइलेरिया मुक्त सक्ती जिला बनाने हेतु अभियान

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 25 फरवरी तक सक्ती जिले में सामूहिक दवा सेवन अभियान होंगा, शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर परजीवी रोग है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है। फाइलेरिया से ग्रसित होने पर हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य अंगों में स्थायी सूजन, विकलांगता हो सकती है।अतः जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे अनिवार्य रूप से फाइलेरिया की दवा का सेवन कर सक्तीजिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने सहभागी बनें।उन्होंने बताया कि फाइलेरिया की दवा पूर्णतः सुरक्षित, प्रभावी एवं शासन द्वारा अनुशंसित हैं। दवा सेवन के बाद कुछ लोगों में हल्का चक्कर, मतली या कमजोरी हो सकती है, जो इस बात का संकेत है कि दवा शरीर में मौजूद परजीवियों पर प्रभाव डाल रही है। ऐसी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है।स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर भ्रमण करेगी,एवम वर्ष 2030 तक लिम्फैटिक फाइलेरिया रोग के उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर भ्रमण, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं निर्धारित बूथों के माध्यम से फाइलेरिया की दवाइयां निशुल्क खिलाई जाएंगी

शक्ति जिले के तीन विकासखंडों में चलेगा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम,10 से 25 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान, कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में सीएमएचओ मैडम सहित स्वास्थ्य विभाग जुटा तैयारियो में, सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, कॉलेजो में भी खिलाई जाएगी दवा kshititech
राष्ट्रीय फाइलेरिया मुक्त अभियान
शक्ति जिले के तीन विकासखंडों में चलेगा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम,10 से 25 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान, कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में सीएमएचओ मैडम सहित स्वास्थ्य विभाग जुटा तैयारियो में, सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, कॉलेजो में भी खिलाई जाएगी दवा kshititech
राष्ट्रीय फाइलेरिया मुक्त अभियान

प्रातिक्रिया दे

Back to top button