शक्ति में सोनार समाज के सम्मेलन में दिखी समाज की एकजुटता, शिक्षा, संस्कार और संगठन ही समाज की वास्तविक ताकत,स्नेह सम्मेलन में प्रदेशभर के स्वर्णकार समाज की ऐतिहासिक सहभागिता

शक्ति में सोनार समाज के सम्मेलन में दिखी समाज की एकजुटता, शिक्षा, संस्कार और संगठन ही समाज की वास्तविक ताकत,स्नेह सम्मेलन में प्रदेशभर के स्वर्णकार समाज की ऐतिहासिक सहभागिता kshititech
शक्ति में सोनार समाज का संपन्न स्नेह सम्मेलन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 01 फरवरी 2026 को सोनार समाज कल्याण समिति सक्ती के तत्वावधान में आयोजित सोनार समाज स्नेह सम्मेलन सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। यह आयोजन केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को प्रेरित करने और वरिष्ठजनों के योगदान को सम्मान देने का भावनात्मक मंच सिद्ध हुआ। स्नेह सम्मेलन के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक एवं अन्य उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, वहीं समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनके अनुभव और योगदान को नमन किया गया। इसके साथ ही समाज के वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया, जिसमें आगामी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में निर्विकार वर्मा (सोनी) डीआईजी सीआईएसएफ, अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़, ए के सोनी बिलासपुर, संतोष गुप्ता (सोनी) रहौद, शेखर सोनी अंबिकापुर, नरेश स्वर्णकार रायगढ़, शिरीष सोनी रायपुर, मनहरण लाल सोनी मुंगेली, परमेश्वर स्वर्णकार चाम्पा, ध्रुव कुमार सोनी खैरागढ़, कृष्ण कुमार सोनी लोरमी, रामबाई स्वर्णकार चाम्पा एवं डाली सोनी धमतरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समाज की एकजुटता और सक्रियता की सराहना

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, संस्कार और संगठन ही किसी भी समाज की वास्तविक ताकत होते हैं। सोनार समाज जिस प्रकार प्रतिभाओं को सम्मान, युवाओं को अवसर और वरिष्ठजनों को आदर दे रहा है, वह समाज को निरंतर प्रगति की ओर ले जाने वाला मार्ग है। उन्होंने समाज की एकजुटता और सक्रियता की सराहना की।आयोजन को सफल बनाने में सोनार समाज जिला–सक्ती के अध्यक्ष लाला सोनी के नेतृत्व में पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही। आयोजन समिति में कमलेश्वर सोनी, चोखेलाल सोनी,, नरेंद्र सोनी, सत्येंद्र सोनी, ऐश्वर्य सोनी, अभिषेक स्वर्णकार, नीलकंठ सोनी, दुष्यंत सोनी, चिरागिनी सोनी, मालती सोनी, रंजनी सोनी, लता सोनी, मिनाक्षी सोनी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। युवा संगठन की ओर से सोमेश सोनी, कामेश सोनी, शुभम सोनी, शिवम सोनी, तरुण सोनी, हिमांशु सोनी, घनिष्क सोनी, उज्ज्वल सोनी, पार्थ सोनी, नोवेल सोनी सहित सभी युवाओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ संभाला, जिससे सम्मेलन अत्यंत सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

प्रदेश भर से आए सामाजिक बंधु

स्नेह सम्मेलन में सक्ती जिले के अलावा धमतरी, कवर्धा, तखतपुर, मुंगेली, लोरमी, पंडरिया, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और अंबिकापुर से बड़ी संख्या में सोनार समाज के लोग शामिल हुए। दूर-दराज से आए समाजजनों की सहभागिता ने आयोजन को प्रदेश स्तरीय स्वरूप प्रदान किया। समापन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, सामाजिक बंधुओं, महिला शक्ति, युवाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज को संगठित, शिक्षित और संस्कारित बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक सौहार्द, सम्मान और आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

शक्ति में सोनार समाज के सम्मेलन में दिखी समाज की एकजुटता, शिक्षा, संस्कार और संगठन ही समाज की वास्तविक ताकत,स्नेह सम्मेलन में प्रदेशभर के स्वर्णकार समाज की ऐतिहासिक सहभागिता kshititech
शक्ति में सोनार समाज का संपन्न स्नेह सम्मेलन
शक्ति में सोनार समाज के सम्मेलन में दिखी समाज की एकजुटता, शिक्षा, संस्कार और संगठन ही समाज की वास्तविक ताकत,स्नेह सम्मेलन में प्रदेशभर के स्वर्णकार समाज की ऐतिहासिक सहभागिता kshititech
शक्ति में सोनार समाज का संपन्न स्नेह सम्मेलन

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading