छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सामाजिक संस्था वक्ता मंच के सदस्य पहुंचे मनोहर जीवन कल्याण वृद्धाश्रम, सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को दी गति, सतत जारी रहेंगे सेवा के काम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सामाजिक संस्था वक्ता मंच के सदस्य पहुंचे मनोहर जीवन कल्याण वृद्धाश्रम, सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को दी गति, सतत जारी रहेंगे सेवा के काम kshititech
वृद्ध आश्रम पहुंचे वक्ता मंच के सदस्य
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सामाजिक संस्था वक्ता मंच के सदस्य पहुंचे मनोहर जीवन कल्याण वृद्धाश्रम, सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को दी गति, सतत जारी रहेंगे सेवा के काम kshititech
वृद्ध आश्रम पहुंचे वक्ता मंच के सदस्य

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सामाजिक संस्था वक्ता मंच के सदस्य पहुंचे मनोहर जीवन कल्याण वृद्धाश्रम, सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को दी गति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था ” वक्ता मंच” द्वारा जारी समाज सापेक्ष कार्यों के क्रम में 1 फरवरी की रात को मनोहर जीवन कल्याण वृद्धाश्रम, पचपेड़ी नाका, रायपुर में निवासरत वृद्धजनों हेतु रात्रि भोज का आयोजन किया गया l राज्य शासन में बिलासपुर के लेखाधिकारी श्री विवेक मिश्रा एवं उनके परिजनों द्वारा वक्ता मंच के माध्यम से इस सेवाभावी पहल को आयोजित किया गया था l इस अवसर पर राजधानी के प्रबुद्धजनों ने वृद्धाश्रम के रहवासियों के साथ हर्ष एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में कुछ समय व्यतीत किया l वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू के नेतृत्व में संपन्न इस कार्यक्रम में विवेक मिश्रा, ज्योति शुक्ला,विजया ठाकुर, रूनाली चक्रवर्ती, दुष्यंत कुमार साहू, विष्णु साहू, उत्तम देवहरे सहित अनेक प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने संस्था की इस सेवाभावी मुहिम को निरंतर जारी रखने की घोषणा की है l उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच द्वारा विगत 3 दशकों से भी अधिक समय से सर्व समाज के उत्थान हेतु विविध सामाजिक व साहित्यिक आयोजन जारी है l इनमें सभी जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा व वर्ग से जुड़े लोगों हेतु सेवा कार्य किए जाते है l समाज के जरूरतमंद व वंचित तबकों हेतु जारी समाज सापेक्ष कार्यों की श्रृंखला को आगे भी अनवरत रूप से चालू रखा जायेगा l

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading