सादर पुष्पांजलि- खरसिया के स्व. श्री गजानंद अग्रवाल जी का बारहवां कार्यक्रम 11 फरवरी को एवं पगड़ी रस्म 12 फरवरी को सुबह 10 बजे, खरसिया की प्रतिष्ठित फर्म सुमन सेंटर के संचालक एवम चौधरी परिवार के वरिष्ठ सदस्य थे गजानंद जी


खरसिया के स्व. श्री गजानंद अग्रवाल जी का बारहवां कार्यक्रम 11 फरवरी को एवं पगड़ी रस्म 12 फरवरी को, खरसिया की प्रतिष्ठित फर्म सुमन सेंटर के संचालक थे गजानंद जी
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- खरसिया शहर के स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठित फर्म सुमन सेंटर के संचालक चंचल अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल (चौधरी परिवार) के पूज्य पिता श्री गजानंद अग्रवाल जी का विगत दिनांक- 31 जनवरी 2026 दिन-शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया था,जिनका ब्राह्मण भोज एवं बारहवां का कार्यक्रम आगामी दिनांक- 11 फरवरी 2026 दिन- बुधवार को एवं पगड़ी रस्म,गरुण बिदाई का कार्यक्रम आगामी दिनांक-12 फरवरी 2026 दिन- गुरुवार को सुबह 10:00 बजे निवास स्थान गंज के पीछे खरसिया में होगा, श्री गजानंद अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है



