शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी- एसपी साहब ने निरीक्षक व्हाई. एन शर्मा को किया शक्ति जिले में यातायात शाखा का प्रभारी नियुक्त, जिले के ट्रैफिक इंचार्ज होंगे शर्मा जी, 2 फरवरी को जारी हुआ आदेश, जिले में यातायात शाखा के माध्यम से चलेगा अब बड़ा अभियान

शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी- एसपी साहब ने निरीक्षक व्हाई. एन शर्मा को किया शक्ति जिले में यातायात शाखा का प्रभारी नियुक्त, जिले के ट्रैफिक इंचार्ज होंगे शर्मा जी, 2 फरवरी को जारी हुआ आदेश, जिले में यातायात शाखा के माध्यम से चलेगा अब बड़ा अभियान kshititech
शक्ति जिले के नए ट्रैफिक इंचार्ज व्हाई एन शर्मा

शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी- एसपी साहब ने निरीक्षक व्हाई. एन शर्मा को किया शक्ति जिले में यातायात शाखा का प्रभारी नियुक्त, जिले के ट्रैफिक इंचार्ज होंगे शर्मा जी, 2 फरवरी को जारी हुआ आदेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में स्टेनो के पद पर पदस्थ व्हाई एन शर्मा को 2 फरवरी 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक शक्ति प्रफुल्ल ठाकुर ने यातायात शाखा शक्ति जिले का प्रभारी बनाया है, तथा श्री शर्मा के साथ पुलिस थाना शक्ति में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को भी यातायात शाखा में भेजा गया है, ज्ञात हो की व्हाई एन शर्मा मूल रूप से रक्षित केंद्र शक्ति में प्रभारी स्टेनो है, तथा वे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में एसपी साहब के स्टेनो के रूप में अपनी जिम्मेदारियो का सजगता के साथ निर्वहन कर रहे हैं, तथा उन्हें यातायात शाखा शक्ति जिले का प्रभारी बनाए जाने से जहां पुलिस के इस महत्वपूर्ण विभाग को भी मजबूती मिलने की बात कही जा रही है, तो वहीं श्री शर्मा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं तत्पर पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं

यातायात शाखा के माध्यम से जिले में चलेगा सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम

शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के पदस्थ होने के बाद से यातायात शाखा को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है, तथा शक्ति जिले में हेलमेट एवं सीट बेल्ट को लेकर भी आने वाले दिनों में जहां पुलिस बड़ा अभियान चलाने वाली है, तो वहीं यातायात प्रभारी के रूप में श्री शर्मा की नियुक्ति से भी इस शाखा को मजबूती मिलेगी तथा श्री शर्मा कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading