*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

गंगे साहब का रिटायरमेंट- सेवानिवृत हुए शक्ति के सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी रामनारायण गंगे, 31 जनवरी को हुआ विदाई समारोह,दशको तक क्षेत्र में दी अपनी सेवाएं, सेवानिवृत्ति कृषि ADO रोशन लाल पटेल ने कहा-गंगे साहब की कर्मठता से विभाग के कर्मचारी लेते थे प्रेरणा, शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में आयोजित था समारोह

गंगे साहब का रिटायरमेंट- सेवानिवृत हुए शक्ति के सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी रामनारायण गंगे, 31 जनवरी को हुआ विदाई समारोह,दशको तक क्षेत्र में दी अपनी सेवाएं, सेवानिवृत्ति कृषि ADO रोशन लाल पटेल ने कहा-गंगे साहब की कर्मठता से विभाग के कर्मचारी लेते थे प्रेरणा, शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में आयोजित था समारोह kshititech
सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी शक्ति का विदाई समारोह
गंगे साहब का रिटायरमेंट- सेवानिवृत हुए शक्ति के सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी रामनारायण गंगे, 31 जनवरी को हुआ विदाई समारोह,दशको तक क्षेत्र में दी अपनी सेवाएं, सेवानिवृत्ति कृषि ADO रोशन लाल पटेल ने कहा-गंगे साहब की कर्मठता से विभाग के कर्मचारी लेते थे प्रेरणा, शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में आयोजित था समारोह kshititech
सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी शक्ति का विदाई समारोह

सेवानिवृत हुए शक्ति के सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी रामनारायण गंगे, 31 जनवरी को हुआ विदाई समारोह,दशको तक क्षेत्र में दी अपनी सेवाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भूमि संरक्षण विभाग सक्ती के सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी रामनारायण गंगे 31 जनवरी को दशको तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत हो गए, इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा गंगे साहब के विदाई समारोह का आयोजन शहर के स्टेशन रोड पर स्थित गिरिराज रेन बसेर के सभागार में किया गया इस अवसर पर जहां भूमि संरक्षण विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे तो वहीं सेवानिवृत होने वाले रामनारायण गंगे का शाल,श्रीफल एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया, तथा उनका अभिनंदन करते हुए उनके कार्यकाल को सदैव कर्मचारियों के लिए एक प्रेरणादायक बताया

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी रामनारायण गंगे ने कहा कि आज मेरे विभाग के सभी उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं मेरे सभी सहयोगी अधिकारी, कर्मचारियों के सहयोग से मैंने पूरी निष्ठा एवं सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन किया तथा मुझे इस बात को लेकर खुशी है कि आज भूमि संरक्षण विभाग सक्रियता के साथ कार्य कर रहा हैं तथा हमने सदैव छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देशानुसार अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन किया किंतु इसके बावजूद जीवन में इंसान से कुछ न कुछ गलतियां एवं अपने दायित्वों के निर्वहन में कमियां रह जाती हैं, जिसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं तथा मेरे कार्यकाल के दौरान मेरे मातहत किसी भी कर्मचारी को मेरी किन्हीं बातों से ठेस पहुंची हो तो उसके लिए भी मैं क्षमा प्रार्थी हूं, किंतु मुझे बेहद प्रसन्नता है कि आज शक्ति में हमारे विभाग ने सदैव आगे बढ़कर कार्यों को संपन्न कराया तथा आने वाले समय में भी मैं सभी सहयोगियों से यह आग्रह करूंगा कि मेरे लायक कभी भी कोई भी कार्य हो, मुझे जरूर बताएं, निश्चित रूप से मैं सेवानिवृत होने के बावजूद आपके परिवार का एक सदस्य हूं, एवं सदैव सहयोगी के रूप में कार्य करूंगा वहीं इस अवसर पर भूमि संरक्षण विभाग शक्ति के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे तथा सेवानिवृत्त सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी के सम्मान में स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विभाग शक्ति के रिटायर ADO रोशन लाल पटेल ने भी कहा कि रामनारायण गंगे साहब ने सदैव पूरी निष्ठा के साथ काम किया एवं आज उनकी व्यवहार कुशलता एवं उनकी सरल सहजता से लोग प्रभावित थे,तथा वे सदैव विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियो के निर्वहन में कभी पीछे नहीं हटते थे, एवं उनके साथ काम करने का भी मुझे अवसर मिला जो की सदैव एक यादगार गौरवशाली अवसर था

प्रातिक्रिया दे

Back to top button