31 जनवरी को सोना चांदी में बड़ी गिरावट, 4,20,000 रुपये से सीधे 2,91,000 रुपये पर लुढ़की चांदी, आसमान से धरती पर उतर गई चांदी, सोने के भाव में भी 30 हजार रुपए की गिरावट

31 जनवरी को सोना चांदी में बड़ी गिरावट, 4,20,000 रुपये से सीधे 2,91,000 रुपये पर लुढ़की चांदी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-सोना चांदी की कीमतों में कल से बड़ी गिरावट रिकॉर्ड हो रही है। कहां चांदी की कीमतें 4,20,000 रुपये के हायर लेवल पर पहुंच चुकी थी और अब वह लुढ़ककर 2,91,000 रुपये पर आ चुकी है। सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है,
सोने चांदी का भाव में 31 जनवरी 2028 ( शनिवार ) को भी बड़ी गिरावट देखी गई। सोना चांदी में बनी इस क्रेश जैसी स्थिति ने निवेशकों को परेशान कर दिया। दरअसल, गुरुवार को ही MCX पर चांदी की कीमत ने 4,20,000 रुपये प्रति किलो का अपना हायर लेवल छुआ था। जो अब 2,91,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। यानी 24 घंटे में चांदी की कीमतों में 1,29,000 की गिरावट आई है। ऐसे ही एमसीएक्स पर सोने की कीमत जो 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के करीब आ गई थी, वह अब 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानि सोने की कीमतों में भी लगभग 30,000 रुपये की गिरावट आई है
सोने चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) पर सोने चांदी की कीमतें पिछले कुछ दिनों से धमाल मचा रही थी। गुरुवार को तो कीमतों में बड़ा उछाल रिकॉर्ड हुआ। लेकिन इस तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। जिसके पीछे के कारण निवेशकों के द्वारा की गई मुनाफा वसूली, अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना, फेडरल रिजर्व बैंक के द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने और अमेरिका में महंगाई दर हाई होना आदि शामिल थे।COMEX पर सोने चांदी का भाव
सोना चांदी की कीमतों में यह गिरावट केवल घरेलू बाजारों में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी देखने को। कॉमेक्स पर सिल्वर रेट $119 प्रति औन्स के अपनी हायर लेवल पर पहुंच चुका था, जो अब बड़ी गिरावट के बाद $85.250 प्रति औन्स पर आ चुका है। ऐसे गोल्ड रेट जो $5500 प्रति औन्स के पार निकल गए थे, वह अब $4,879.60 प्रति औन्स पर आ चुके हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
सोने चांदी की इस गिरावट पर मार्केट के जानकार भी चिंता जाता चुके हैं। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल भी यह कह चुके हैं की सोने की कीमतें अपने मासिक गिरावट की ओर अग्रसर हो रही है। इसके अलावा उन्होंने कल ही चांदी में भी बड़ी गिरावट की आशंका जताई थी। साल 2026 की शुरुआत से पहले साल 2025 में सोने चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इसके बाद मार्केट के जानकार जैसे रिच और पुअर डैड किताब के लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी भी यह भविष्यवाणी कर चुके हैं कि सोने और चांदी की कीमतों में साल 2026 में बड़ी तेजी देखने को मिलेगी।



