शक्ति के JLND कॉलेज में 3 फरवरी को होगा वार्षिक उत्सव 2026 अभ्युदय कार्यक्रम, शक्ति अंचल का दशको पुराना प्रतिष्ठित कॉलेज है जेएलएनडी,स्वर्गीय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह जी थे संस्थापक अध्यक्ष, महाविद्यालय के बच्चों का सम्मान भी होगा कार्यक्रम में

शक्ति के JLND कॉलेज में 3 फरवरी को होगा वार्षिक उत्सव 2026 अभ्युदय कार्यक्रम, शक्ति अंचल का दशको पुराना प्रतिष्ठित कॉलेज है जेएलएनडी,स्वर्गीय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह जी थे संस्थापक अध्यक्ष, महाविद्यालय के बच्चों का सम्मान भी होगा कार्यक्रम में kshititech

शक्ति के JLN डिग्री कॉलेज में 3 फरवरी को होगा वार्षिक उत्सव 2026 अभ्युदय कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जिला मुख्यालय शक्ति के दशको पुराने प्रतिष्ठित जेएलएनडी कॉलेज में आगामी 3 फरवरी 2026 दिन- मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से वार्षिक उत्सव 2026 अभ्युदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, 3 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा वार्षिक उत्सव समारोह का उद्घाटन किया जाएगा, एवं सुबह 11:30 से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं अंत में पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा, वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती द्रोपती कीर्तन चंद्रा,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा शक्ति जिले के प्रवक्ता कीर्तन चंद्रा एवं परमेश्वरी पब्लिक स्कूल शक्ति के डायरेक्टर किशन देवांगन होंगे तथा इस अवसर पर JLN डिग्री कॉलेज की प्रबंधन समिति शक्ति शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजा धर्मेंद्र सिंह, सचिव रोहिताश चंद्र दोहरे, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर शालू पाहवा सहित प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे

महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव को लेकर चल रही भव्य तैयारियां

3 फरवरी को होने वाले वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जहां बच्चों के द्वारा एक से एक बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी जाएगी तो वही वर्तमान परिवेश में राष्ट्रीय स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित नृत्य,प्रहसन एवं अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा की जाएगी

शक्ति का दशको पुराना है JLN डिग्री कॉलेज

शक्ति शहर में दशकों पूर्व शहर के गौरव पथ मार्ग के किनारे JLN डिग्री कॉलेज की स्थापना अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा की गई थी, तथा यह महाविद्यालय पूरे क्षेत्र का अग्रणी एवं सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय के रूप में अपनी पहचान रखता है, एवं इस महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर निकले विद्यार्थी जहां राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर विभिन्न प्रशासनिक तथा अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में पदस्थ हैं, तो वहीं इस क्षेत्र का भी नाम रोशन कर रहे हैं

महाविद्यालय परिवार के सदस्य भी जुटे हैं कार्यक्रम की तैयारियो में

jLN डिग्री कॉलेज के प्राध्यापक एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य भी इस वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं, तथा महाविद्यालय में वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रहने वाली प्रबंधन टीम भी इस वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम को लेकर उत्साहित नजर आ रही है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading