बड़ी खबर- मिडिल क्लास के लिए होंगी खुशखबरी- कल मिलेगी देशवासियों को बड़ी राहत, मोदी सरकार का पेश होगा आम बजट, पांच प्रमुख घोषणाएं हैं आम बजट में शामिल, पीएम सम्मान निधि की राशि होगी 10000/-, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में बढ़ेगी भारी सब्सिडी

बड़ी खबर- मिडिल क्लास के लिए होंगी खुशखबरी- कल मिलेगी देशवासियों को बड़ी राहत, मोदी सरकार का पेश होगा आम बजट, पांच प्रमुख घोषणाएं हैं आम बजट में शामिल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश करने वाली हैं,इस बजट से आम लोगों को कई बड़ी उम्मीदें है और सरकार इस बजट में कई बड़ी राहतें आम लोगों को दे सकती हैं, यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 9वां बजट होने वाला है. ऐसे में अब देखना यह है, कि इस बजट में क्या कुछ खास ऐलान होते हैं. आने वाले बजट से आम लोगों को कई बड़ी उम्मीदें है और सरकार इस बजट में कई बड़ी राहतें आम लोगों को दे सकती हैं. इसमें रेलवे, इनकम टैक्स और मिडिल क्लास से जुड़े मुद्दों पर सरकार कुछ अहम घोषणाएं कर सकती है, जो कुछ इस तरह से हो सकती हैं. आइए जानते हैं

बजट 2026 में क्या कुछ खास ऐलान हो सकते हैं-3 लाख तक की इनकम हो सकती है टैक्स-फ्री

नई इनकम टैक्स रिजीम के तहत सैलरी पाने वालों को बड़ी राहत मिल सकती है. अनुमान है कि सरकार स्टैंडर्ड डिडक्शन को मौजूदा 75,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो सैलरीड लोगों की 13 लाख रुपये तक की सालाना आय टैक्स-फ्री हो सकती है. यह सीमा अभी 12.75 लाख तक है

पीएम किसान की किस्त में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत सरकार देश के किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है. ऐसे में अब उम्मीद है कि सरकार इस राशि को मौजूदा 6000 रुपये से बढ़ाकर 8 से 10,000 रुपये प्रति वर्ष कर सकती है.पिछले तीन वर्षों से इस योजना की राशि बढ़ाने पर चर्चा चल रही है, लेकिन अब इसे लेकर उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं.

रेलवे सेक्टर के लिए ये उम्मीदें

इस बजट में सरकार रेल यात्रियों को बड़ी राहत दे सकती हैं. सरकार का लक्ष्य ट्रेन टिकटों में वेटिंग लिस्ट की समस्या खत्म करना है. इसी दिशा में रेलवे ट्रैक को आधुनिक बनाने और नई ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में इस बजट में 300 से ज्यादा नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की घोषणा हो सकती है. आपको बता दें कि पिछले केंद्रीय बजट में रेलवे विकास के लिए 2.65 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था, जो अब तक का सबसे बड़ा रेलवे बजट था. इस साल सरकार इस राशि को और बढ़ा सकती है जिससे रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से मजबूत किया जा सके.

बजट में पीएम सूर्य घर योजना

1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में पीएम सूर्य घर योजना के तहत आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है. सरकार 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाने पर विचार कर रही है. अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो घरों को सोलर पैनल लगाने पर 20,000 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है. अभी फिलहाल 2 KW तक के सोलर सिस्टम पर 30,000 रुपये प्रति KW सब्सिडी मिलती है यानी 2 KW सिस्टम पर कुल 60,000 रुपये की सब्सिडी. अगर बजट में सब्सिडी बढ़ाकर 40,000 रुपये प्रति KW कर दी जाती है, तो 2 KW सोलर सिस्टम पर कुल सब्सिडी 80,000 रुपये हो जाएगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading