*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

ग्रीनफील्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ रंगारंग वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, एसबीआई की चीफ मैनेजर ज्योत्सना सिंह रही मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद

ग्रीनफील्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ रंगारंग वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, एसबीआई की चीफ मैनेजर ज्योत्सना सिंह रही मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद kshititech
स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
ग्रीनफील्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ रंगारंग वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, एसबीआई की चीफ मैनेजर ज्योत्सना सिंह रही मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद kshititech
स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

ग्रीनफील्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ रंगारंग वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, एसबीआई की चीफ मैनेजर ज्योत्सना सिंह रही मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-बाराद्वार शहर में ज्ञानेश्वरी शिक्षण समिति द्वारा संचालित ग्रीनफील्ड हायर सेकंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसबीआई जांजगीर ब्रांच की चीफ मैनेजर श्रीमती ज्योत्सना सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि श्रीराम मंदिर के महंत जगन्नाथ महाराज एवं रिटायर्ड सीएमओ अशोक शर्मा , श्रीमती दीपिका शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा- अर्चना कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अभ्यागत श्रीमती ज्योत्सना सिंह ने व्यक्ति के जीवन में शिक्षा के महत्व एवं कला की उत्कृष्टता पर विस्तार से विचार रखे और इसे साधने के टिप्स बताए। उन्होंने कहा कि बच्चों को मेहनत और परिश्रम से घबराना नही चाहिए , बल्कि लक्ष्य पाने के लिये पूरी लगन के साथ बिना हार माने आगे बढ़ना चाहिये। इससे जीवन संवारने में मदद मिलती है। महंत जगन्नाथ महाराज ने जीवन में धर्म की महत्ता पर सारगर्भित विचार रखते हुए अच्छे नागरिक होने के लिये स्वस्थ्य मानसिक्ता एवं स्वच्छ आचरण को संस्कार के लिये जरूरी बताया। रिटायर्ड सीएमओ अशोक शर्मा एवं समाजसेवी दीपिका शर्मा ने बच्चों के भविष्य गढ़ने में शिक्षा और कला के बीच बेहतर संतुलन बनाने में ग्रीन फील्ड स्कूल के प्रयासों की सराहना की। देर रात तक चले एनुअल कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने देशभक्ति , लोक संस्कृति , आधुनिक भारत और विज्ञान के महत्व तथा समृद्ध विरासत से जुड़े नृत्य , प्रहसन एवं गीतों की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच वन्स मोर की मांग से उत्साहित प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक अनेक प्रस्तुतियां दी। खासकर राज्यों की विविध संस्कृति से जुड़े असमी , ओड़िया , भारत नाट्यम , कुचिपुड़ी , बंगाली एवं राजस्थानी नृत्य , शिव तांडव एवं महाभारत का मंचन किया गया ; जिसे दर्शकों ने जमकर सराहा। क्लास दसवीं के हनी यादव ने शिव तांडव व शेखर ग्रुप ने महाभारत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में रुचिरा त्रिपाठी , तरुण शर्मा , लक्ष्मीन साहू , बी तंबोली , अनुज साहू , श्रीमती पूनम अग्रवाल , नाज मेडम , नीरा नेताम , निर्मला यादव , ईश्वर वर्मा , रमेश पटेल , कृषणा साहू , सफीना अंसारी , लखेश्वरी चंद्रा , लखेश्वरी श्रीवास एवं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति के अध्यक्ष चितरंजन पटेल , कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा एवं सचिव नवनीत शर्मा ने आयोजन की सफलता के लिये स्कूल स्टॉफ , विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक व दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button