छत्तीसगढ़ के 22 पर्यवेक्षकों की हुई परियोजना अधिकारी के पद पर पदोन्नति,30 जनवरी को महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया आदेश, नई पदस्थापना के भी जारी कर दिए गए आदेश, सुशासन वाली सरकार में मिल रहा अधिकारी, कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ




छत्तीसगढ़ के 22 पर्यवेक्षकों की हुई परियोजना अधिकारी के पद पर पदोन्नति,30 जनवरी को महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-छत्तीसगढ़ शासन,महिला एवं बाल विकास, छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के आदेश नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 30/01/2026 के अनुसार कमांक ESTB-102/935/2025/WCD::- राज्य शासन एतद्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक दिनांक 30.12.2025 में की गई अनुशंसा अनुसार संचालनालय महिला एवं बाल विकास, छ.ग. के अंतर्गत कार्यरत निम्नलिखित पर्यवेक्षको को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से बाल विकास परियोजना अधिकारी पद पर वेतनमान रूपये 9300-34800+4300 (वेतन मैट्रिक्स-09) में पदोन्नत करते हुए, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त उनके नाम के सम्मुख कॉलम (4) में दर्शाये स्थान पर पदस्थ किया जाता है



