1147 बोरा धान कम- कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में धान खरीदी के अंतिम चरण में प्रशासन ने करी राइस मिल पर बड़ी कार्रवाई, धान खरीदी को 24 घंटे शेष, प्रशासन अलर्ट,30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को नमन किया कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों ने

1147 बोरा धान कम- कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में धान खरीदी के अंतिम चरण में प्रशासन ने करी राइस मिल पर बड़ी कार्रवाई, धान खरीदी को 24 घंटे शेष, प्रशासन अलर्ट,30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को नमन किया कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों ने kshititech
शक्ति जिला प्रशासन ने करी राइस मिल पर कार्रवाई
1147 बोरा धान कम- कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में धान खरीदी के अंतिम चरण में प्रशासन ने करी राइस मिल पर बड़ी कार्रवाई, धान खरीदी को 24 घंटे शेष, प्रशासन अलर्ट,30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को नमन किया कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों ने kshititech
30 जनवरी को शहीद दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में दी गई महापुरुषों को पुष्पांजलि

1147 बोरा धान कम- कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में धान खरीदी के अंतिम चरण में प्रशासन ने करी राइस मिल पर बड़ी कार्रवाई, धान खरीदी को 24 घंटे शेष, प्रशासन अलर्ट,30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को नमन किया कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत धान खरीदी के अंतिम चरण में जिला प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के स्पष्ट एवं सख्त निर्देशन में जिलेभर में सतत निरीक्षण एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में विगत दिवस विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम ठठारी स्थित चतुर्भुज राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिल में 1147 कट्टा (बोरी) धान कम पाया गया, जिसे गंभीर अनियमितता की श्रेणी में माना गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राइस मिल में उपलब्ध 46,161 कट्टा धान एवं 903 कट्टा चावल को जब्ती-सुपुर्दगी में लिया तथा संबंधित राइस मिल को सील कर दिया गया।कलेक्टर श्री तोपनो ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, गड़बड़ी अथवा अवैध गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं किसान हितैषी बनाए रखने के लिए सख्त कार्यवाही की जा रही है

शहीद दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों कर्मचारियों ने दो मिनट मौन रखकर किया नमन

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि व शहीद दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान कलेक्टर एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अतुलनीय योगदान दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी देश और दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गांधी जी द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिससे अमर शहीदों के त्याग और उनके आदर्शों का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading