गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एसडीओ पुलिस शक्ति पैंकरा मैडम एवं TI पटेल ने किया होटलो एवं सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण, पैदल ही शहर की सड़कों पर निकले अधिकारी

शक्ति अनुविभाग की SDO पुलिस एवं थाना TI
25 जनवरी को पुलिस अधिकारी शहर में होटल,लाज, रेस्टोरेंट का निरीक्षण करते हुए
25 जनवरी को पुलिस अधिकारी शहर में होटल,लाज, रेस्टोरेंट का निरीक्षण करते हुए
25 जनवरी को पुलिस अधिकारी शहर में होटल,लाज, रेस्टोरेंट का निरीक्षण करते हुए

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एसडीओ पुलिस शक्ति पैंकरा मैडम एवं TI पटेल ने किया होटलो एवं सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण, पैदल ही शहर की सड़कों पर निकले अधिकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्ति श्रीमती भुनेश्वरी पैंकरा एवं शक्ति थाने के टीआई लखन पटेल सदलबल शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीम के साथ निकले,तथा निरीक्षण के दौरान शहर की होटलो, लॉज, रेस्टोरेंट का निरीक्षण करते हुए संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तो वही शक्ति शहर के स्टेशन रोड एवं गौरव पथ मार्ग में मोटरसाइकिलों पर तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों को भी रोककर समझाइए दी गई,साथ ही शहर के चौक- चौराहों पर अनावश्यक समय-समय पर असामाजिक तत्वों को भी निर्देश दिए गए, इस दौरान एसडीओ पुलिस श्रीमती भुवनेश्वरी पैंकरा एवम शक्ति थाना टीआई लखन पटेल के साथ शक्ति थाने के कर्मचारी साथ थे

सक्ती जिले के आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के दिशा निर्देशन में पुलिस विभाग आम आदमी की सुरक्षा को लेकर भी जहां लगातार गश्त एवं पेट्रोलिंग के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, तो वहीं नव पदस्थ एसडीओ पुलिस श्रीमती मुनेश्वरी पैंकरा ने भी कहा है कि आम जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है, तथा पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी कर रहे हैं, एवं साथ ही आम नागरिकों को भी सुरक्षा संबंधी उपायों के लिए जागरूक किया जा रहा है, नव पदस्थ एसडीओ पुलिस श्रीमती भुनेश्वरी पैंकरा भी अपनी जिम्मेदारियो के प्रति एक सजग पुलिस अधिकारी के रूप में कार्य करती है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading